फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy Chief minister badal met with rajnath on sikh prisoner issue

सुखबीर ने राजनाथ से मांगी सिख कैदियों की रिहाई

Fri, 09 Jan 2015 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief minister badal met with rajnath on sikh prisoner issue

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का शिष्टमंडल वीरवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिला। उन्होंने गृह मंत्री से सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों (टाडा के तहत नजरबंद) की रिहाई का आग्रह किया।

विज्ञापन


शिअद नेताओं ने मांग रखी कि केंद्र संबंधित राज्य सरकारों को निर्देशित करे कि प्री-मेच्योर रिलीज पॉलिसी के तहत शर्तें पूरी कर रहे इन बंदियों को रिहा किया जाए। उप मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह के अनुसार, गृह मंत्री ने सभी केसों के कानूनी पक्ष पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


शिष्टमंडल में शिअद के महासचिव सुखदेव सिंह ढींडसा और एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ भी शामिल थे। उन्होंने राजनाथ सिंह के साथ दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान ज्ञापन सौंपा। इसमें चंडीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, प. बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली आदि की अलग-अलग जेलों में बंद 13 कैदियों की रिहाई के मुद्दे पर तुरंत गौर करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राष्ट्र विरोधी होने का ठप्पा न लगाएं'

Deputy Chief minister badal met with rajnath on sikh prisoner issue

इसमें कैदियों के बारे में बताया गया है कि इनमें से कुछ की उम्र 80 साल के आसपास है और एक कैदी अपनी आंखों की रोशनी भी खो चुका है।

शिष्टमंडल ने राजनाथ सिंह से अपील की कि वह विभिन्न राज्य सरकारों को निर्देश ज़ारी करें कि सभी सिख कैदियों को रिहा किया जाए। इसके अलावा पंजाब की जेलों में 182 उम्रकैदी जोकि समय से पूर्व रिहाई के योग्य हैं, के संबंध में भी पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के जुलाई, 2014 में दिए फैसले के मद्देनजर उनकी सजा घटाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकती। इस संबंध में पंजाब सरकार आवेदन दायर करके समय से पूर्व रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों की आवाज बुलंद कर रही है। उस पर राष्ट्र विरोधी होने का ठप्पा लगाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed