फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   depty cm sukhbir badal statement on congress and am admi party

सुखबीर बोले- 'आप' का अंत पास, कांग्रेस की भी खत्म हो चुकी आस

Fri, 28 Oct 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 28 Oct 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
depty cm sukhbir badal statement on congress and am admi party
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी का राजनीतिक अंत पास ही और कांग्रेसी उम्मीदें भी खत्म हो चुकी है। दोनों को अपनी हार दिखाई देने लगी है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों के नेता बुरी तरह बौखलाहट में आ गए हैं। ये कहना है, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का। डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को बठिंडा-मलोट रोड पर बने नए रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की हार अटल है। इसको देखते कांग्रेस और आप के नेता परेशानी में है। उन्होंने कहा कि चुनाव कमीशन के साथ विभिन्न मामलों पर संपर्क करना विरोधियों की बौखलाहट का ही नतीजा है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का पीपीपी जैसा हाल होगा

depty cm sukhbir badal statement on congress and am admi party
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
डिप्टी सीएम ने कहा कि हर बार चुनाव से पहले चुनाव कमीशन राज्यों में जायजा लेने जाता है। जिन लोगों ने किसी भी मामले पर कमीशन के साथ बातचीत की है, उनको अपनी हार दीवार पर लिखी हुई दिखाई दे रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि आप का भी पीपीपी की तरह हाल होगा और उनका राजनीतिक अंत पास है। इस वजह से पंजाब के लोग आप को करारी हार दिखाएंगे।

इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि 72.40 करोड़ की लागत से बठिंडा मलोट रोड पर बने ओवरब्रिज के साथ लोगों की मांग पूरी नहीं हुई, बल्कि मालवा के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में प्रदेश के भीतर किसी भी सड़क पर रेलवे क्रासिंग बिना फ्लाईओवर के नहीं रहेगी। इस मौके उनके साथ विधायक सरूप चंद सिंगला, विधायक दर्शन सिंह कोटफता के अलावा अन्य अकाली नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed