डिप्टी CM के तीखे बोल, पंजाब में 'आप' का कोई वजूद नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींव पत्थर रखने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला सूबा है, जहां प्रमुख मार्गों पर यातायात को आसान बनाने के लिए पुल और 95 प्रतिशत रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। उन्होने बताया कि श्री सतगुरु ब्रह्मसागर भूरी वाले मार्ग को चौड़ा और मजबूत करने का काम 4 महीनों के अंदर मुकम्मल कर लिया जाएगा। इससे करीब 40 गांवों को सीधे तौर पर लाभ होगा।
बादल ने कहा कि रोपड़ से फगवाड़ा तक की सड़क को चार मार्गी करने पर दो हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बंगा से श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी तक की 18 फुट सड़क को 33 फुट करने पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि इस सड़क को चौड़ा और मजबूत करने के लिए लोगों की लंबे समय से मांग थी। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत ससिंह चीमा ने कहा कि 62 करोड़ रुपये की लागत के साथ झज्ज से रोपड़ तक की सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है।
नूरपुर से बुंगा साहिब तक की सड़क की मुरम्मत पर 10 करोड़ खर्च किये गए हैं। उन्होने बताया कि इस इलाकों के गाँवों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए 27 करोड़ रुपये और सिंघपूरा आईटीआई की इमारत पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके आप और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर गांव रौली और झिंजड़ी के दो दर्जन लोगों ने अकाली दल का दामन थामा। सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, स्वामी चेतना नंद भूरी वाले, एसजीपीसी अमरजीत सिंह चावला ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखो, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल, डिप्टी कमिश्नर करनेश शर्मा, एडीसी सुरभी मलिक, एसएसपी वरिंदरपाल सिंह, स्वामी दर्शन दास जी, पूर्व मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू, बीबी जगमीत कौर संधू, परमजीत सिंह लक्खेवाल, परमजीत सिंह माकड़ नगर काउंसिल प्रधान मौजूद थे।