फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Depot holders will now also provide banking service, will get 5G POS devices

Chandigarh News: डिपो होल्डर अब बैकिंग सेवा भी देंगे, मिलेंगे 5 जी पीओएस डिवाइस

Thu, 27 Jul 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Depot holders will now also provide banking service, will get 5G POS devices
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा, हरियाणा सरकार उपलब्ध करवाएगी मशीन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य के सभी डिपो होल्डरों को 5जी पीओएस डिवाइस उपलब्ध करवाएगी ताकि गरीब लोगों को राशन वितरण का कार्य जल्द संपन्न हो सके। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस डिवाइस की सहायता से लोग माइक्रो एटीएम की भांति डिपो-होल्डर के पास पैसों को भी बैंक खाते में जमा करवा सकेंगे और निकलवा सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और इसी को देखते हुए सुपर फास्ट स्पीड के लिए सभी डिपो होल्डरों को 5जी पीओएस डिवाइस दिया जाएगा ताकि वह जल्दी-जल्दी अपना काम निपटा सके और दुकान पर भीड़ भी नहीं लगेगी। इसी डिवाइस को माइक्रो-एटीएम का रूप दिया जाएगा। इससे बायोमीट्रिक से लोग अपने पैसे खुद के बैंक खाते में जमा भी करवा सकेंगे और नकदी भी निकलवा सकेंगे। इससे उन लोगों को खास फायदा होगा जिन गांवों में बैंक या एटीएम की सुविधा नहीं है। उन्होंने इस दिशा में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान चौटाला ने सरसों के तेल के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि गरीब लोगों को राशन के साथ दिए जाने वाले तेल की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। साथ ही समय-समय पर सैंपल लेकर जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हरहित स्टोर और राशन डिपो को सयुंक्त बनाने के मॉडल की संभावनाओं का भी पता लगाएं। उन्होंने कहा कि इससे डिपो होल्डर चायपत्ती, नमक जैसा अन्य सामान भी रख ले तो उसकी आमदनी में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed