फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deployment of 26 teachers in PU will take more time

पीयू में 26 शिक्षकों की तैनाती में अभी समय और लगेगा

Sat, 16 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Deployment of 26 teachers in PU will take more time
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाली 26 शिक्षकों की नियुक्तियां अभी देरी से होंगी। बताया जाता है कि सीनेट व सिंडिकेट चुनाव पर अभी निर्णय नहीं आया है। जब निर्णय आएगा उसके बाद ही कुछ बात बनेगी। तब तक दूसरे विभागों में खाली पड़े पदों के लिए भी रिक्तियां निकाली जा सकती हैं। हालांकि तैनाती इन पर भी बाद में ही होगी।
विज्ञापन

पीयू में पिछले साल 26 असिस्टेंट प्रोफेसरों की रिक्तियां निकाली गई थी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए। लगभग 1200 लोगों ने इसके लिए आवेदन किए थे। जैसे ही यह प्रकरण सिंडिकेट में पहुंचा तो इस पर रोक लगा दी गई। सिंडिकेट के सदस्यों ने कहा कि जो रिक्तियां निकाली गई हैं, वह ठीक नहीं है। जहां जरूरत है वहां रिक्तियां निकाली नहीं गई। इसके लिए सभी विभागों के रिकॉर्ड की जांच करने की बात सामने आई और कमेटी बना दी गई। कमेटी ने नौ रिक्तियों को मंजूरी दे दी, लेकिन बाद में इन पर भी रोक लग गई और आखिरकार मामला दब गया। आवेदन ठंडे बस्ते में डाल दिए गए। कुछ ही आवेदनों की जांच हुई थी। पिछले दिनों चर्चा हुई मार्च तक इन पर भर्तियां कर ली जाएंगी, लेकिन अब मामला और आगे बढ़ता दिख रहा है। क्योकि सीनेट चुनाव को लेकर प्रकरण हाईकोर्ट में चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि जब तक इस पर कोई निर्णय नहीं होता तब तक रिक्तियां आगे नहीं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

गेस्ट फैकल्टी से चलाएंगे काम
अगर फरवरी या मार्च में पीयू कैंपस खोला गया और कक्षाएं लगना शुरू हुई तो ऐसे में शिक्षकों की आवश्यकता होगी। इसके लिए पीयू को फिर से गेस्ट फैकल्टी को बुलाना होगा। लगभग 100 शिक्षक इस कार्य में लगाए जाएंगे। पीयू वर्तमान में गेस्ट फैकल्टी से काम नहीं ले रही है, क्योंकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाना है। ऐसे में उनके पढ़ाने की मॉनीटरिंग नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैक के दौरे का समय नजदीक आ रहा
पीयू का नैक दौरा 2022 में होगा। धीरे-धीरे समय नजदीक आ रहा है और पीयू सो रही है, क्योंकि नैक ने सबसे पहले यही सुझाव दिया था कि छात्रों के मुताबिक शिक्षकों की संख्या कम है। इसलिए मानक के मुताबिक शिक्षक रखे जाएं। इसके बाद पीयू ने प्रक्रिया शुरू की, लेकिन आगे नहीं बढ़ी। पिछले साल पहल की गई, लेकिन सिंडिकेट ने अड़ंगा लगा दिया। हालांकि अधिकारियों का रुख बता रहा है कि जुलाई या अगस्त तक रिक्तियां भर ली जाएंगी। साथ ही अन्य पदों पर भी भर्तियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed