फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dependents of Corporation employees will get direct job after CM approval

Haryana: निगम कर्मियों के आश्रितों को CM के अनुमोदन के बाद सीधे मिलेगी नौकरी, HR विभाग की मंजूरी जरूरी नहीं

Fri, 13 Jan 2023 11:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 11:50 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने ठेके प्रथा को खत्म करने के लिए कौशल रोजगार निगम का गठन किया है। सरकारी विभागों में कार्यरत लगभग 50 हजार अनुबंध कर्मचारी निगम के जॉब रोल पर स्थानांतरित किए गए हैं। निगम को विभिन्न श्रेणी के 50 हजार पद अपने स्तर पर भरने हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Dependents of Corporation employees will get direct job after CM approval
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अनुबंधित कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नौकरी देने के लिए अब मानव संसाधन विभाग की मंजूरी या सहमति नहीं लेनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुमोदन के बाद आश्रितों को निगम के जरिये सीधे नौकरी मिल जाएगी। ऐसे मामलों को प्रशासनिक विभाग मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद सीधे हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेजेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि विभिन्न विभागों की ओर से मृतक अनुबंध कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर रखने के संबंध में मानव संसाधन विभाग के पास मामले आए थे, इनमें विभागाध्यक्षों, प्रशासनिक सचिवों ने अनेक सवाल भी पूछे थे। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इनमें ताजा निर्णय लिया है। अनुकंपा आधार पर नौकरी प्रदान करने के लिए अब विभागों को मानव संसाधन विभाग के साथ कोई पत्राचार नहीं करना होगा। 
विज्ञापन


डेप्लॉयमेंट ऑफ कांट्रेक्चुअल पर्सन्स पॉलिसी-2022 के खंड-12 के अनुसार निगम को अनुकंपा आधार पर किसी भी कैलेंडर वर्ष में प्राप्त मांग के 10 प्रतिशत तक आउट ऑफ टर्न प्रत्येक जॉब रोल के लिए तैनात करने का अधिकार है। रोजगार निगम कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अनुमोदन के साथ इसके लिए एक प्रक्रिया तैयार करेगा। इस बारे में पत्र जारी कर सभी विभागों को अवगत करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने ठेके प्रथा को खत्म करने के लिए कौशल रोजगार निगम का गठन किया है। सरकारी विभागों में कार्यरत लगभग 50 हजार अनुबंध कर्मचारी निगम के जॉब रोल पर स्थानांतरित किए गए हैं। निगम को विभिन्न श्रेणी के 50 हजार पद अपने स्तर पर भरने हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागों की मांग अनुसार पदों को भरा जा रहा है। अनुबंध कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नौकरी देने संबंधी विभागों की शंकाएं भी अब सरकार ने दूर कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed