सैलानियों के लिए अच्छी खबर: छतबीड़ समेत पंजाब में खुले ये चिड़ियाघर, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
पंजाब में 20 जुलाई से छतबीड़ समेत चार छोटे चिड़ियाघर आम लोगों के लिए खुल जाएंगे। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के सरकारी निर्देशों का पालन करना होगा। चिड़ियाघर के अंदर मास्क लगाना अनिवार्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। 20 जुलाई से छतबीड़ समेत राज्य के चार छोटे चिड़ियाघरों को खोलने की अनुमति वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग ने प्रदान कर दी है। कोविड के चलते इन चिड़ियाघरों को बंद कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद जू प्रशासन ने कोरोना नियमों के तहत जू खोलने की तैयारी पूरी कर ली है।
Punjab: Department of Forests & Wildlife Preservation has announced the reopening of Chhatbir Zoo & four small zoos at Ludhiana, Bathinda, Patiala & Neelon from July 20, with strict adherence to #COVID appropriate behaviour
— ANI (@ANI) July 18, 2021विज्ञापन
शनिवार को जू प्रशासन ने की थी मॉक ड्रिल
वहीं जू प्रशासन ने शनिवार को मॉक ड्रिल की, जिसमें बठिंडा, लुधियाना व पटियाला जू स्टाफ, डॉक्टर और लेडीज स्टाफ ने भी हिस्सा लिया था। अब 20 जुलाई से छतबीड़, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला और नीलों जू कोरोना निर्देशों का सख्ती से पालन करने के साथ खुल जाएंगे। मॉक ड्रिल के दौरान जू के डायरेक्टर नरेश महाजन ने स्टाफ को सैलानी बनकर खुद अनुभव करने को कहा। इस दौरान सभी स्टाफ के सदस्यों ने सैलानियों की तरह एंट्री गेट से मॉक ड्रिल शुरू की और जू के अंतिम बाहर जाने वाले गेट तक सभी पिंजरों, बाड़ों, बाथरूम, पीने का पानी और जगह-जगह लगाए गए सैनिटाइजरों की जांच की थी।
नहीं खोली जाएगी लायन सफारी
कोविड के चलते लायन सफारी बंद कर दी गई थी। अगले आदेश आने तक इसे बंद ही रखा जाएगा। जू डायरेक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले हैदराबाद में शेर को कोविड पॉजिटिव होने की सूचना के बाद यहां मौजूद सभी बाघों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें किसी भी बाघ में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले थे।
बिना मास्क जू में प्रवेश नहीं
महाजन ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को जू में एंट्री नहीं दी जाएगी। जू के अंदर यदि कोई मास्क उतारकर घूमते पाया गया तो उसे पहले चेतावनी दी जाएगी और अगर फिर भी नहीं मानता तो 500 रुपये जुर्माना भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा तय किए कोरोना नियमों का पालन किया जाए, ताकि सैलानियों के लिए जू हमेशा खुला रहे।