{"_id":"5eb582a28ebc3e08ed2466f8","slug":"department-of-ayush-distributes-guduchi-ghanvati-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग की पहल, जिले में बांटी गुड़ूची घनवटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग की पहल, जिले में बांटी गुड़ूची घनवटी
Fri, 08 May 2020 10:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
आयुष विभाग जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गुड़ूची घनवटी बांट रहा है। इसका उद्देश्य है कि वे कोरोना से बच सकें। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से गोलियां बांट रही हैं।
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दलीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को गोलियां बांट रहे हैं। इसके अलावा पंचायत एवं विकास विभाग के कर्मियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों, पंचों, चौकीदारों तथा सफाई कर्मचारियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के लिए गुड़ूची घनवटी बांटने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विभाग अब पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला तथा मोरनी खंड में गोलियां बांटेगा। रायपुररानी खंड में डॉ. शशिकांत शर्मा व पंचायत सचिव कमल मोहन को ग्राम पंचायत व पंचायत सचिव के माध्यम से गुड़ूची घनवटी बांटने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार आयुष चिकित्सकों की टीमें रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े व गोल्डन मिल्क के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार पिंजौर, बरवाला व मोरनी खंड में भी पंचायत सचिवों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अब तक चलाए गए अभियान के तहत 4024 कर्मचारियों को गोलियां बांटी जा चुकी है तथा जिला के सभी खंडों में लगभग 1100 से अधिक कर्मचारियों को औषधि वितरित करने का कार्य किया जा रहा है।