फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dental patients will now get free orthopantom gram test facility

Chandigarh News: दांत के मरीजों को अब ऑर्थोपेंटोमों ग्राम टेस्ट की सुविधा मुफ्त मिलेगी

Wed, 10 May 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dental patients will now get free orthopantom gram test facility
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दांत के मरीजों के लिए ऑर्थोपेंटोमों ग्राम टेस्ट की सुविधा मंगलवार को शुरू की गई। इससे अब मरीजों के मुंह के अंदर दांतों के बारीक टेस्ट भी आसानी से हो सकेंगे। इसके लिए लोगों को पीजीआई, जीएमसीएच -32 और पंजाब यूनिवर्सिटी के डेंटल विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसमें दांत के टेस्ट आसानी से हो जाएंगे। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोज दांतों की कमी के 200 मरीजों की ओपीजी होती है। इसमें दांतों के इलाज के दौरान रोज 50 से ज्यादा मरीजों को ओपीजी टेस्ट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए मरीजों को एक बार टेस्ट कराने में 700 रुपये तक प्राइवेट लैब में खर्च करना पड़ता था। अब यह टेस्ट की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को बाहर पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा और लोगों को आसानी से इलाज की सुविधा मिल जाएगी। इसमें दांत सहित मुंह के पूरे टेस्ट आसानी से हो जाएंगे। इससे लोगों को अब बाहर टेस्ट नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा लोगों को पीजीआई, जीएमसीएच-32 सहित अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। इसे मरीजों की डिमांड को देखते हुए शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सभी सुविधा डेंटल में उपलब्ध कराने का प्रयास
पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में दांतों के इलाज की सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों की डिमांड को देखते हुए सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए प्रपोजल बनाकर भेजा गया था जो पास होने के बाद मशीन मिल गई है।
विज्ञापन


कोट्स...
अस्पताल में मरीजों के दांतों के इलाज की सुविधा को इंप्रूव किया जा रहा है। इसके लिए ओपीजी मशीन लगाई गई है। अब मरीजों को बाहर पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। दांत से संबंधित सभी टेस्ट अस्पताल में आसानी से हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed