फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog and cold continue in Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट, 48 घंटे बाद राहत मिलने के आसार

Mon, 15 Jan 2024 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ठंडा नारनौल दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Dense fog and cold continue in Haryana
fog - फोटो : file

विस्तार

हरियाणा में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। रविवार को कई जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया। सोमवार के लिए नौ जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कोहरे की वजह से राज्य के कई जिलों में दृश्यता 0 से 200 मीटर तक दर्ज की गई।
विज्ञापन


अंबाला, करनाल, हिसार और भिवानी में दृश्यता 50 मीटर से कम रिकॉर्ड हुई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री से 5.4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में सोमवार को अत्यधिक घना कोहरा और कोल्ड डे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। उसके बाद रात का तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। करीब दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इस समय रात का तापमान का सामान्य से तीन डिग्री तक कम दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, हिसार में अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, करनाल में 12 व चार डिग्री, रोहतक में 16 और पांच डिग्री, भिवानी में 18.7 और 3.4 डिग्री,

झज्जर में 16.5 और 4.4 डिग्री, फतेहाबाद में 21.6 और 4.6 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 22.5 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया।

घने कोहरे की सबसे लंबी अवधि
आईएमडी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस बार कोहरे की काफी लंबी अवधि रही है। इससे पहले इतने दिन कोहरा नहीं पड़ा है। इसके साथ इस बार कोहरा काफी तीव्र है। उनका कहना है कि इस बार बारिश नहीं होने से कोहरे की काफी मोटी चादर देखी जा रही है। 


हरियाणा समेत अन्य उत्तर-पश्चिम राज्यों में सर्दी के सीजन में बारिश नहीं हुई है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर भी बर्फबारी नहीं हुई है। यह मौसम में बदलाव की बड़ी आहट है। हालांकि 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी दे सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed