फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue threat increased, larvae found in more than one thousand houses

Chandigarh News: डेंगू का खतरा बढ़ा, एक हजार से ज्यादा घरों में मिला लारवा

Mon, 03 Jul 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dengue threat increased, larvae found in more than one thousand houses
चंडीगढ़। शहर में पहली बरसात के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। अब तक डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करने के साथ ही लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। चिंता की बात यह है कि लोगों के घरों में ही सबसे ज्यादा डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। अब तक एक हजार से ज्यादा घरों के कूलरों में डेंगू के लारवा मिल चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनदेखी करने वाले चार हजार से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।। बता दें कि शहर में हर साल डेंगू के कारण स्थिति गंभीर होती है। आलम यह होता है कि अस्पतालों में बेड और ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स नहीं मिलता। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी लोगों में लापरवाह रवैया नजर आ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोग जागरूक हो जाएं तो डेंगू के केस आएं ही नहीं लेकिन लापरवाही की स्थिति यह है कि घरों में ही डेंगू के मच्छरों को पनपने का पूरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


बचना है तो ऐसा करें
- पानी के सभी कंटेनर/ओवरहेड टैंक को ठीक से ढककर रखें
- घरों, कार्यालयों, कारखानों, स्कूलों में कूलरों और कंटेनरों को हफ्ते में एक बार सुखाएं
- रेफ्रिजरेटर की पिछली ट्रे को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
-पक्षियों/जानवरों को खिलाने के बर्तन को स्क्रब से साफ करें, पानी लगातार बदलते रहें
- दरवाजे/खिड़कियाें में जाली लगवाएं
- सोते समय बड़े और बच्चों दोनों के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें
- घर की छत पर टूटा डब्बा, फर्नीचर, कबाड़ न रखें
- नारियल पानी पीने के बाद उसका खाली छिलके यहां-वहां न फेंके, उसमें एकत्र पानी में भी लारवा मिल रहे हैं


मलेरिया विभाग को यहां मिले डेंगू के लार्वा
- जनवरी 2023 से 27 जून तक
- कुल देखे गए घरों की संख्या 438681 है

- जांचे गए 70555 कूलर में से 1005 में मिला लारवा

- जांचे गए 657659 कंटेनरों में से 828 में मिला लारवा
- जांचे गए 246079 ओवर हेड टैंकों में 45 में मिला लारवा
- जांचे गए 10944 रेफ्रिजरेटर बैक ट्रे में से 45 में मिला लारवा
- जांचे गए 19257 टायरों में 25 में मिला लारवा
- जांची गई 1222 हौदी में से 5 में मिला लारवा


इतनों पर हुई कार्रवाई
कारण बताओ नोटिस- 80
चालान- 163
नोटिस- 4123


मदद के लिए इस नंबर पर करें कॉल
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन 24 घंटे सातों दिन हेल्पलाइन नंबर (7626002036) संचालित कर रहा है। फॉगिंग, स्प्रे या मच्छरों से बचाव के लिए दी जा रही सुविधाओं की अनदेखी से संबंधित शिकायत के लिए इस नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


यहां कराए डेंगू की जांच
पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग, जीएमसीएच-32 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में, जीएमएसएच-16 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और मनीमाजरा, सेक्टर-22 व सेक्टर- 45 के सिविल अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। जनता को जागरूक करने के लिए मलेरिया विभाग जागरूकता कार्य के साथ ही जांच भी कर रहा है। लोगों से अपील है कि अपने घर के अंदर-बाहर और आस-पास पानी एकत्र न होने दें।
-यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed