फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dengue terror in punjab, patients increasing regular

पंजाब में डेंगू बना 'टाइगर', देखिए कैसे निगल रहा जिंदगियां?

Wed, 16 Sep 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना/चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Sep 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
dengue terror in punjab, patients increasing regular

पंजाब में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। हर रोज लोगों की जिंदगियां निगल रहा। कई लोगों की जान पर बनी हुई है। मंगलवार को भी डेंगू के कारण तीन लोगों की मौत हुई। इनमें दो युवतियां और एक किशोर शामिल है। गंभीर हालत के मद्देनजर तीनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


इन मौतों के साथ खन्ना में डेंगू से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। हालांकि सरकार ने दो मौतों की पुष्टि की है जबकि प्रभावित मरीजों की संख्या 1235 बताई गई है। डेंगू से पीड़ित सोनम रानी (20) पांच दिन से खन्ना के निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं खन्ना की ही पूजा रानी (28) ने सोमवार देर रात चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। पूजा पांच दिन से खन्ना के सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही थीं। हालत में सुधार न होते देख उसे पीजीआई रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल के हिमांशु ने भी तोड़ दिया दम

dengue terror in punjab, patients increasing regular

डेंगू से पीड़ित शहर के ही तेरह साल के हिमांशु की भी मौत हो गई। दो दिन से सरकारी अस्पताल में भर्ती हिमांशु को मंगलवार शाम पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले खन्ना निवासी मनोज कुमार (34), महकजोत कौर (4), पिंकी (50) ने भी डेंगू बुखार के कारण दम तोड़ दिया था।

वहीं रविवार रात खन्ना काउंसिल कर्मी कुलदीप कुमार (46), संदीप कुमारी (33) और जगदीश (50) की डेंगू से मौत हो गई थी। सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी को लिखे पत्र में कहा कि गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चालान अभियान तेज करना चाहिए।

सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इसके टेस्ट के लिए 21 लैब स्थापित की गई हैं। साथ ही अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर, मोहाली, लुधियाना और जालंधर के सरकारी अस्पतालों में एफेसिस मशीनें (ब्लड प्लेटलेट्स निकालने की मशीनें) लगाई गई हैं।

हमारे पास डेंगू संबंधी कोई जानकारी नहीं है कि कौन से मरीज की डेंगू बुखार के कारण मौत हुई है। हम प्राइवेट अस्पताल से तालमेल बना रहे हैं ताकि उनसे इस बुखार के मरीजों के बारे में जानकारी मिल सके।
-रेणु चटवाल, सिविल सर्जन, लुधियाना

जालंधर में 6 मरीजों की पुष्टि

dengue terror in punjab, patients increasing regular

महानगर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को इस बीमारी के शक के आधार पर 16 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से 6 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू की चपेट में आने वालों में रजनी देवी, सविता, मोनिका, फुलवाहा सभी जालंधर जिले के रहने वाले हैं।

साथ ही कपूरथला के इंदरजीत सिंह और मुकेरियां के बरमिकर सिंह का भी डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। इन सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जनवरी 2015 से लेकर अब तक जिले में 164 मरीजों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इन 164 में से 79 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। दो मरीज लुधियाना में इलाज करा रहे हैं।

सिविल अस्पताल की एमएस वीना पाल का कहना है कि अस्पताल में डेंगू पॉजीटिव मरीजों के लिए 8 बेड लगाए गए हैं। इन पर ऐसी लांग लास्टिक इंसेक्टिसाइड जाली (नेट) लगाई गई है जिस पर मच्छर बैठने के साथ ही मर जाता है। मरीजों के लिए दवाएं उपलब्ध हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो बेड की संख्या भी बढाई जा सकती है।

लुधियाना में 141 को डेंगू का डंक

dengue terror in punjab, patients increasing regular

लुधियाना में 33 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। चालू सीजन के दौरान अब तक 141 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है। लुधियाना के 33 मरीजों में लैब रिपोर्ट के आधार पर डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

इनमें 17 मरीजों का डीएमसी अस्पताल में, तीन मरीजों का राजिंदरा अस्पताल में, चार मरीजों का चंडीगढ़ में, एक का रैनबैक्सी में, दो मरीज का सिविल अस्पताल लुधियाना में, पांच मरीजों का सीएमसी अस्पताल और एक मरीज का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बठिंडा में अब तक तीन की मौत
जिले में भी डेंगू की चपेट में जुलाई से अब तक 300 से अधिक लोग आ चुके हैं। गोनियाना मंडी क्षेत्र में डेंगू से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस बार डेंगू का ज्यादा फैलना तापमान की स्थिरता न रहना बताया जा रहा है।

सिविल अस्पताल बठिंडा में डेंगू पीड़ित मरीज अपना इलाज करवाने से कतरा रहे हैं। सिविल अस्पताल के एपिडिमोलजिस्ट डॉ. राजपाल सिंह का कहना है कि जब तक लोग लारवा को पैदा होने से नहीं रोकेंगे तब तक डेंगू के केसों में बढ़ोतरी होती रहेगी।

पटियाला में एक दिन में 30 नए मरीज

dengue terror in punjab, patients increasing regular

सेहत विभाग के दावों के विपरीत पटियाला में डेंगू का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में पटियाला में डेंगू के 30 नए मरीज आए। इससे अब पटियाला में डेंगू के मरीजों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। सेहत विभाग के जिला एपिडिमोलाजिस्ट डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 54 संदिग्ध मरीज इलाज के लिए आए थे।

जांच के बाद इनमें से 30 मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। कुछ का इलाज सरकारी राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल हैं। इससे पहले पटियाला में 70 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं। इस तरह से अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 100 पहुंच गई है। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है।

उधर सेहत विभाग दावा कर रहा है कि डेंगू के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि घरों में या आसपास पानी खड़ा न होने दें। ताकि मच्छर पैदा न हो सकें। साथ ही घर-घर सर्वे करके संदिग्ध मरीजों का पता लगाकर उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं विभाग ने शहर के कई इलाकों में फागिंग भी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed