फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue patients will get free platelets in government hospitals of Haryana

हरियाणा में डेंगू मरीजों के लिए नई गाइडलाइन: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगे प्लेटलेट्स, प्रदेश में 2154 डेंगू के मामले

Tue, 19 Oct 2021 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 12:23 AM IST
सार

डेंगू मरीजों के लिए हरियाणा सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स मुफ्त मिलेंगे। प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विभाग के आला अधिकारियों समेत सभी सीएमओ के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन
Dengue patients will get free platelets in government hospitals of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बढ़ते डेंगू के मामलों और डेंगू से मृत्यु दर रोकने को लेकर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब सरकारी अस्पतालों में दाखिल डेंगू के मरीजों को एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा। पिछले साल एसडीपी के लिए मरीजों से 8500-8500 रुपये वसूले गए थे।

विज्ञापन


इस समय प्रदेश में 2145 से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 1307 और प्राइवेट अस्पतालों में 847 सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 36077 नमूने लिए गए हैं। 190 मरीज सरकारी और 105 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।  
विज्ञापन


सबसे अधिक पंचकूला में 270, गुरुग्राम 164, फरीदाबाद 161 और नूंह में 144 मामले मिल चुके हैं। इन जिलों में ही डेंगू का ज्यादा प्रकोप है। सबसे कम पलवल में 17, पानीपत 31, रेवाड़ी में 41 केस मिले हैं। इसके अलावा, मलेरिया के 47 और चिकनगुनिया के पांच मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बढ़ी मुश्किल: युवराज सिंह के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये आरोप


तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने प्लेटलेट्स के बारे में नई गाइडलाइंस जारी की है। इसके तहत मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे। बता दें कि इससे पहले ही सरकारी अस्पतालों में डेंगू का मुफ्त टेस्ट किया जाता है और निजी अस्पतालों के लिए भी 600 रुपये निर्धारित किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. उषा गुप्ता ने बताया कि इस बार सरकारी अस्पतालों में एसडीपी मुफ्त में मिलेंगे। 

बढ़ते मामलों पर विज ने बुलाई बैठक, दिए निर्देश
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विभाग के आला अधिकारियों समेत सभी सीएमओ के साथ बैठक की। बैठक में विज ने निर्देश दिए हैं कि सभी शहरों में डेंगू रोकने को पुख्ता कदम उठाएं जाएं और फॉगिंग पर जोर दें। घर-घर जाकर जांच करें और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करें। विज ने कहा कि हमें डेंगू के मामलों को कम करने के पूरे प्रयास करने होंगे। क्योंकि लक्षण वाले अभी तक 60 प्रतिशत तक टेस्ट में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह और निदेशक डॉ. उषा गुप्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed