फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue is on the rise in 13 districts of Haryana, malaria and diarrhea patients are also increasing.

Chandigarh News: हरियाणा के 13 जिलों में डेंगू की दस्तक, मलेरिया और डायरिया के मरीज भी बढ़ रहे

Fri, 31 May 2024 08:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Dengue is on the rise in 13 districts of Haryana, malaria and diarrhea patients are also increasing.
हिसार में सबसे अधिक डेंगू और मलेरिया के केस-पंचकूला में फैला डायरिया, विभाग की बढ़ी चिता
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में रिकाॅर्ड तोड़ रही गर्मी के बीच डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। खास बात ये है कि डेंगू के मामले बारिश के सीजन में आते हैं, लेकिन इस तपाने वाली गर्मी के बीच डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, डायरिया के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश के 13 जिलों में डेंगू के 39 और डायरिया के 6 जिलों में 14 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले चिकनगुनिया के भी तीन केस आ चुके हैं। डेंगू और डायरिया को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सभी सीएमओ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, डेंगू के मामलों की बात करें तो प्रदेश के 13 जिलों में डेंगू के 39 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक हिसार में 8, सोनीपत में 7, पलवल 5. करनाल 4, रेवाड़ी-फरीदाबाद 3-3, पंचकूला व यमुनानगर में 2-2, फतेहाबाद, कुुरुक्षेत्र, झज्जर, जींद और कैथल में 1-1 केस मिले हैं।
विज्ञापन

चिकनगुनिया के मामलों की बात करें तो पलवल में 3 केस मिल चुके हैं। वहीं, मलेरिया के कुल 14 केस आए हैं, इनमें सबसे अधिक हिसार में 6, चरखी दादरी 3, फरीदाबाद में 2 और झज्जर, अंबाला व पानीपत में 1-1 केस मिले हैं। औसतन रोजाना डेंगू को लेकर 400 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, अब तक दस हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में डायरिया के केस 300 पार
पंचकूला शहर में ही डायरिया के केस 300 पार हो चुके हैं। बुढ़नपुर में पिछले कई दिनों से लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार, कालका में भी डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार यहां दौरे कर रही हैं और मरीजों का इलाज किया जा रहा है।




सभी सीएमओ को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। लगातार फील्ड से फीडबैक लिया जा रहा है। आंकड़ों के आधार पर संबंधित इलाकों में टीमों को भेजा रहा है। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के मरीजों का इलाज चल रहा है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रभावित इलाकों में फॉगिंग समेत तमाम एहतियात बरते जाएंगे।
- डाॅ. आरएस पूनिया, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed