फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue is failing rapidly in Haryana, highest in Panchkula and not a single case in Mahendragarh.

Chandigarh News: हरियाणा में तेजी से फेल रहा डेंगू, पंचकूला में सबसे अधिक और महेंद्रगढ़ में एक केस नहीं

Sat, 05 Oct 2024 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Dengue is failing rapidly in Haryana, highest in Panchkula and not a single case in Mahendragarh.
चंडीगढ़। प्रदेश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेशभर में 1544 केस सामने आ चुके हैं तो वहीं सात जिले हॉट स्पाॅट बने हुए हैं। पंचकूला में सबसे अधिक 755 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि महेंद्रगढ़ में एक भी केस सामने नहीं आया है। वहीं, हिसार में 113, सोनीपत में 89, गुरुग्राम में 80, करनाल में 70, रेवाड़ी में 73 व फरीदाबाद में 64 केस सामने आ चुके हैं। मलेरिया की बात करें तो अब तक प्रदेशभर में 160 केस आ चुके हैं, जबकि पिछले साल केवल 64 केस ही आए थे।
विज्ञापन

बता दें कि 2023 में डेंगू के कुल 3804 केस आए थे। इनमें चार लोगों की मौत हुई थी और इस साल अब तक एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। इस बार चिकनगुनिया के 12 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल 259 केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बढ़ते डेंगू के केसों को लेकर सतर्क हो गए हैं और सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. मनीष बंसल ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचें।
विज्ञापन


जिला डेंगू केस
अंबाला 10
भिवानी 21
चरखी दादरी 21
फरीदाबाद 64
फतेहाबाद 16
गुरुग्राम 80
हिसार 113
झज्जर 31
जींद 32
कैथल 7
करनाल 70
कुरुक्षेत्र 25
महेंद्रगढ़ 0
नूंह 6
पलवल 12
पंचकूला 755
पानीपत 50
रेवाड़ी 73
रोहतक 33
सिरसा 22
सोनीपत 89
यमुनानगर 33
कुल 1541
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed