फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue increasing rapidly in Haryana, 673 new cases in ten days

Chandigarh News: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, दस दिन में आए 673 नए केस

Mon, 28 Oct 2024 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue increasing rapidly in Haryana, 673 new cases in ten days
अब कुल 3354 मामले आ चुके सामने, अकेले पंचकूला में 1133 केस
विज्ञापन

सात जिले बन रहे हॉट स्पाट, दावों के बावजूद कम नहीं हो रहे केस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। औसतन रोजाना 67 से अधिक केस आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 3354 हो गई है। अकेले दस दिन में ही 673 नए केस सामने आए हैं। खास बात ये है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक निजी अस्पतालों में 2468 और सरकारी अस्पतालों में 886 मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक पंचकूला में 1133, गुरुग्राम में 151, करनाल 241, रेवाड़ी 194, सोनीपत 219, फरीदाबाद 108 और हिसार में 349 केस आ चुके हैं। ये सभी छह जिले ही डेंगू के सबसे बड़े हॉट स्पाट बन चुके हैं। चिकनगुनिया के भी 21 मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के 184 मामले सामने आए हैं। रविवार को प्रदेशभर में डेंगू के 42 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

जिलावार डेंगू के मामले
पंचकूला 1133
हिसार 349
करनाल 241
सोनीपत 219
रेवाड़ी 194

पानीपत 172
गुरुग्राम 151
कुरुक्षेत्र 132
फरीदाबाद 108
सिरसा 91
रोहतक 77
यमुनानगर 75
जींद 61
झज्जर 61
भिवानी 52
फतेहाबाद 51
चरखीदादरी 50
अंबाला 47
महेंद्रगढ़ 39
कैथल 20
पलवल 20
नूंह 11
कुल 3354

----------
डेंगू के किस साल कितने केस आए
2016 2994
2017 4550
2018 1936
2019 1207
2020 1377
2021 11835
2022 8996
2023 8081
2024 3354


--------
1.68 लाख घरों में मिला लारवा
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग न प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के 196 वार्ड में 1022 बेड आरक्षित रखे हैं। अब तक 58 निशुल्क एसडीपी किट प्रयोग की जा चुकी हैं और 1.68 लाख घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है। सरकार का दावा है कि अब तक 3 करोड़ से अधिक घरों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मुनीष बंसल का कहना है कि विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। सभी सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी चाहिए वह अपने आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed