{"_id":"528a7871fb4887afc73728b0bd56c3a2","slug":"dengue-crisis-in-mohali-patients-increasing-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में भी डेंगू ने दी दस्तक, अब तक 17 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में भी डेंगू ने दी दस्तक, अब तक 17 केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक जिले
विज्ञापन
में 17 डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। वहीं, एक व्यक्ति अभी फेज-छह स्थित
मैक्स अस्पताल में भर्ती है। जिसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
जिस इलाके का व्यक्ति रहने वाला है। सेहत विभाग उस इलाके में फॉगिंग करेगा।
वहीं, लोगों को डेंगू से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही उस इलाके में सर्वे किया जा रहा है, ताकि अगर किसी अन्य व्यक्ति में भी डेंगू के लक्षण हैं, तो समय पर उसका इजाज शुरू किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नगर निगम भवन में विजिलेंस मानीटरिंग कमेटी की थी। मीटिंग की प्रधानगी सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों से पूछा कि जिले में डेंगू की क्या स्थिति है।
इस पर सेहत विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिया कि अब 17 केस डेंगू के सामने आए हैं। एक मरीज को छोड़कर सभी ठीक हो गए हैं। उक्त मरीज को फेज-छह स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती है।
उम्मीद है कि आने वाले एक दो दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाए। इसके अलावा सेहत विभाग डेंगू से निटपने के लिए पूरी तैयारी से जुटा हुआ है। राज्य के अन्य जिलों की अपेक्षा मोहाली में स्थिति कंट्रोल में है।
डीसी दफ्तर और स्कूल में मिला था लारवा
सेहत विभाग ने डेंगू से बचने के लिए काफी समय पहले से फॉगिंग व अन्य इंतजाम शुरू कर दिए थे। इस दौरान जब विभाग की टीम ने फेज-एक स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स की चेकिंग की थी तो वहां पर रखे कूलर से डेंगू का लारवा मिला था।
इसके बाद टीम ने फेज-3बी1 सरकारी स्कूल, फेज-नौ के स्कूल और मंदिर की चेकिंग की थी। इस दौरान पानी की टंकी में लारवा मिला था। इस दौरान सेहत विभाग ने इलाके के लोगों को पूरी तरह अलर्ट रहने की नसीहत दी थी।