चंडीगढ़ में इन चार जगहों पर मुफ्त में डेंगू का टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हेल्थ विभाग ने लोगों को शहर में चार जगहों पर डेंगू के मुफ्त टेस्ट की सुविधा दी है। पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 व मनीमाजरा के हास्पिटल में एलैजा बेस्ड टेस्ट की व्यवस्था की गई है। इन जगहों में टेस्ट के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही।
इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर आती है। पीजीआई और जीएमसीएच 32 में टेस्ट किट चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाती हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक इस टेस्ट के रिजल्ट पाजीटिव आने के बाद ही डेंगू को कंफर्म को माना जाएगा।
800 रुपये से लेकर 3300 रुपये तक की जांचअ
डेंगू के केस बढ़ने पर डाइग्नोस्टिक लैब का कारोबार करने वाले भी एक्टिव हो गए हैं। डेंगू वायरस की जांच के नाम पर मरीजों से मनमानी फीस वसूली जा रही हैं। अमर उजाला ने शहर की प्रमुख लैब से जब टेस्ट के बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि हर लैब के मनमाने रेट हैं। टेस्ट के नाम पर 800 से लेकर 3300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
डर के कारण मरीज भी टेस्ट की राशि देने के लिए तैयार हो जाते हैं। दिल्ली में तो प्राइवेट लैब में होने वाले टेस्ट के दाम तय कर दिए गए हैं, लेकिन चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। चंडीगढ़ में करीब 200 प्राइवेट डाइग्नोस्टिक लैब हैं। लगभग सभी लैब में डेंगू टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।
चंडीगढ़ में डेंगू के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। हल्का बुखार होने पर भी लोग डेंगू का टेस्ट कराने लैब में पहुंच रहे हैं। अधिकतर प्राइवेट लैब में रैपिड किट के प्रयोग किए जा रहे हैं, जो एक घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट दे देती हैं। लोग डरे होते हैं और उन्हें लगता है कि फटाफट रिपोर्ट आने से उनका इलाज भी जल्दी शुरू हो जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट को नहीं मानता है। स्वास्थ्य विभाग एलैजा बेस्ड एनएस-1 एंटीजेन व आईजीएम पाजीटिव के तहत डेंगू को जांचता है।
इन लैब में इतने में होता है टेस्ट
लैब नंबर एक:
यह लैब सेक्टर 46 में स्थित है। लैब के लैंडलाइन नंबर पर फोन कर पूछा गया कि डेंगू का टेस्ट कितने रुपये में होता है। जवाब मिला कि 800 रुपये में। टेस्ट रिपोर्ट दो घंटे में मिली जाएगी। लैब में डेंगू टेस्ट रैपिड डाइग्नोस्टिक किट से होता है।
लैब नंबर दो:
यह लैब सेक्टर 44 में है। इसका शहर में नाम काफी जाना-पहचाना है। लैब के कर्मचारी ने फोन पर बताया कि उसके यहां डेंगू टेस्ट एलैजा बेस्ड एनएस-1 से होता है। इसकी कीमत 2100 रुपये है। यदि आईजीएम से करवाते हैं तो 3300 रुपये का खर्च आएगा। सैंपल दिल्ली भेजे जाएंगे।
लैब नंबर तीन:
यह लैब सेक्टर 11 में है। लैब से बताया गया कि उनके यहां डेंगू वायरस का टेस्ट 1200 रुपये में होता है। रिपोर्ट दो घंटे में मिल जाएगी। लैब में टेस्ट रैपिड किट से किया जाता है।
अभी इसके बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि ऐसा हो रहा है तो इस बारे में जल्द ही कुछ न कुछ विचार किया जाएगा।
- वीके गगनेजा, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज चंडीगढ़