Farmers Protest: पंजाब के 18 टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, कई जगह पर झड़प, कल से नहीं लगेगा शुल्क
किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) ने 15 जनवरी तक अपना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है, जिससे ये टोल निशुल्क हो जाएंगे। केएमएससी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि विरोध के दौरान किसान टोल प्लाजा से गुजरने वाले किसी भी वाहन के लिए शुल्क नहीं काटने देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के किसानों ने गुरुवार को कई टोल प्लाजा पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कृषि ऋण माफी, फसलों के लिए लाभकारी मूल्य और फसलों के नुकसान के मुआवजे सहित उनकी मांगों को लेकर दबाव डाला गया। किसान 11 जिलों के 18 टोल प्लाजा बंद कराने पहुंचे। इस दौरान किसानों की अलग-अलग टोल पर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई है, जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठियां भी चलीं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद हैं। टांडा टोल प्लाजा पर स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण रही।
जानकारी के मुताबिक किसानों ने अब तक पंजाब के कुल 16 टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया। सबसे अधिक तनावपूर्ण स्थिति टांडा टोल प्लाजा पर बनी। पुलिस को मौके की स्थिति काबू में रखने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर टोल कर्मियों ने कहा है कि अगर टोल बंद होते हैं तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। किसानों ने टोल के सभी काउंटरों पर कब्जा कर लिया है। इससे पठानकोट से टांडा और टांडा से पठानकोट के काउंटर पर भारी जाम लगा रहा।
किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) ने 15 जनवरी तक अपना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है, जिससे ये टोल निशुल्क हो जाएंगे। केएमएससी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि विरोध के दौरान किसान टोल प्लाजा से गुजरने वाले किसी भी वाहन के लिए शुल्क नहीं काटने देंगे। यात्रियों को आने-जाने दिया जाएगा। कहा कि यह धरना 15 जनवरी तक दिन-रात चलेगा। उन्होंने किसानों के मुद्दों के प्रति राज्य सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
पंधेर ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों को इस माह का वेतन मिले। उन्होंने कहा कि वे टोल प्लाजा संचालकों को टोल शुल्क नहीं बढ़ाने देंगे। टोल प्लाजा अमृतसर, होशियारपुर, तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा, जालंधर और कपूरथला में स्थित हैं। पंधेर ने कहा कि केएमएससी के प्रति निष्ठा रखने वाले किसानों ने पहले नौ जिलों में उपायुक्त कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया।
इन टोल प्लाज पर आज से नहीं लगेगा शुल्क
अमृतसर
- टोल प्लाजा कत्थूनंगल
- टोल प्लाजा मानांवाला
- टोल प्लाजा छिड्डन (अटारी)
तरनतारन
- टोल प्लाजा उसमां
- टोल प्लाजा मन्नन
फिरोजपुर
- टोल प्लाजा गिदड़पिंडा
- टोल प्लाजा फिरोजशाह
पठानकोट
- टोल प्लाजा लदपालवां दीनानगर
होशियारपुर
- टोल प्लाजा मुकेरियां
- टोल प्लाजा चौलांग
- टोल प्लाजा चंबेवाल
- टोल प्लाजा मानसर
- टोल प्लाजा गदड़ीवाल
जालंधर
- टोल प्लाजा काहवां वाला पतन चकबाहमनियां
कपूरथला
- टोल प्लाजा ढिल्लवां
मोगा
- टोल प्लाजा सिंघावाला बाघापुराना
फाजिल्का
- टोल प्लाजा थेह कलंदर
- टोल प्लाजा मामोजा