फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration in Sirsa today roadways workers will go on strike on 7and 8

किलोमीटर स्कीमः आज सिरसा में प्रदर्शन, सात और आठ को हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज कर्मी

Sun, 05 Jan 2020 02:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Jan 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Sirsa today roadways workers will go on strike on 7and 8
सांकेतिक चित्र - फोटो : Amar Ujala

किलोमीटर स्कीम के विरोध में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल की जिद पर अड़े हुए हैं। इससे पहले वे 5 जनवरी को सिरसा स्थित उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन भी सौपेंगे। उसके बाद सात व आठ जनवरी को हड़ताल की जाएगी। इस दौरान उन्होंने चक्का जाम की चेतावनी भी दे रखी है।

विज्ञापन


यूनियन नेताओं का कहना है कि उनकी पूर्व 18 दिन चली हड़ताल में जननायक जनता पार्टी और उनके नेता दुष्यंत चौटाला ने उनकी हड़ताल व मांग को समर्थन दिया था। अब जब जजपा सरकार में सहयोगी है, तो दुष्यंत चौटाला को उनका साथ देना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह बधाना, वीरेंद्र सिंह धनखड़, दलबीर किरमारा, अनूप सहरावत, सरबत सिंह पूनिया, पहल सिंह तंवर, आजाद सिंह गिल व दिनेश हुड्डा ने कहा कि तालमेल कमेटी द्वारा किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग को लेकर 2018 में 16 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 18 दिन हड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त जन नायक जनता पार्टी सहित प्रदेश की तमाम विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने जनहित में तमाम बस अड्डों पर जाकर हड़तालियों को सहयोग व समर्थन किया गया था। दुष्यंत चौटाला द्वारा स्वयं भी अनेक बस अड्डों पर जाकर सहयोग व समर्थन किया गया था।

यूनियन नेताओं के अनुसार जन नायक जनता पार्टी द्वारा विधान सभा चुनाव में  अपने घोषणा पत्र में भी सरकारी विभागों का निजीकरण नहीं करने, परिवहन विभाग में किलोमीटर स्कीम रद्द करने व विभाग में सरकारी बसें बढ़ाने, ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग की पोलिसी रद्द करने समेत अन्य मांगों को शामिल किया था।

अब दुष्यंत चौटाला सरकार में उप मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को दुष्यंत चौटाला द्वारा उप मुख्यमंत्री बनने पर किलोमीटर स्कीम रद्द करने बारे बहुत उम्मीद जगी थी। परंतु वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार 190 प्राइवेट बसों को जल्द चलाने की तैयारी में है।


यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा प्राइवेट बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। जिस कारण कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा 5 जनवरी को सिरसा में प्रदर्शन करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपकर परिवहन विभाग में किलोमीटर स्कीम रद्द करने व बढ़ती आबादी अनुसार विभाग में 14 हजार सरकारी बसें शामिल करने की मांग की जाएगी। इंटक नेता प्रदीप बूरा ने कहा कि उनका संगठन भी हड़ताल को पूरा समर्थन देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed