फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration demanding equal pay for equal work

Chandigarh News: समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 14 Sep 2025 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding equal pay for equal work
चंडीगढ़। सेक्टर 25 में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले रिटायर्ड इंप्लाइज मंच ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन का पुतला फूंका। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए को आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह तथा महासचिव राकेश कुमार ने चंडीगढ़ प्रशासन के मुलाजिमों की मांगों प्रति टालमटोल रवैया की निंदा की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की कि अगर प्रशासन समान काम के लिए समान वेतन को लागू करने का फैसला जल्द नहीं करता है तो पुतला फूंकप्रदर्शन जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन प्रमुख मुद्दों पर फैसला लेने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। अब अधिकारियों को मिलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासक से भी कई बार मिलने का समय मांगा गया है लेकिन समय नहीं मिला। ऐसे हालात में जब प्रशासन मसले भी हल नहीं कर रहा और बातचीत के लिए भी तैयार नहीं है तो कर्मचारियों के पास आंदोलन के बिना कोई रास्ता नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि प्रशासन अपने वायदे अनुसार आउट सोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन जारी करे। लंबित वेतन तुरंत जारी किया जाए। आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए। मेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू किया जाए, आउटसोर्स वर्करों को 65 साल की सर्विस पूरी करने के बाद रिटायर किया जाए, 31 दिसंबर 1996 के बाद भर्ती किए गए डेलीवेज वर्करों को 13 मार्च 2015 की पॉलिसी में बदलाव कर पूरे लाभ दिए जाएं, पंचायतों से नगर निगम में ट्रांसफर हुए सफाई कर्मचारियों को बेसिक प्लस डी ए दिया जाए, सभी विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। यह मांग भी की गई कि ट्यूबवेल ऑपरेटरों, फायर फाइटरों तथा ड्राइवरों की छंटनी का फैसला वापस लिया जाए।

कर्मचारियों को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन सुरेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार, खजांची किशोरी लाल, चंडीगढ़ रिटायर्ड इंप्लाइज मंच के प्रधान गुरदेव सिंह, सीवरेज इंप्लाइज यूनियन से नरेश कुमार तथा राहुल वैद के अलावा अन्य कर्मचारी नेताओं में तालिब हुसैन, भूपिंदर सिंह, अशोक बेनीवाल, यशपाल राणा, जगमोहन सिंह, सुरिंदर कुमार, निर्मल सिंह, वरिंदर बिष्ट, सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, शाम लाल, कृपण, हरदीप सिंह,धर्मवीर और दलजीत सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed