फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration against increase in petrol and diesel prices Youth Congress

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन, सेक्टर 36 और 37 के लाइट प्वाइंट पर युवा कांग्रेस ने की नारेबाजी

Mon, 13 Jul 2020 11:46 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against increase in petrol and diesel prices Youth Congress
चंडीगढ़। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सेक्टर 36 और 37 के लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद भी देश की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इस कारण जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला-2 उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ गई है। कोरोना वैश्विक महामारी के समय सरकार द्वारा गरीब जनता पर तेल व गैस के दाम बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा यदि तेल की कीमतों में कमी नहीं की गई तो प्रदर्शन तेज होगा। इस दौरान युवा कांग्रेस से सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगीया, सुनील यादव, प्रितपाल सिंह, आशीष निगम, जसकीरत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, भव सागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed