फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demolition and firing on outside of advocate home

हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर के बाहर तोड़फोड़

Wed, 06 May 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
demolition and firing on outside of advocate home

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में मंगलवार रात कारों में सवार होकर आए करीब दो दर्जन युवकों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील रवनीत सिंह बैंस के मकान नंबर-3527 के बाहर खड़ी एक कार पर हॉकी-डंडे बरसाए। साथ ही तीन राउंड फायर किए।

विज्ञापन


दो हवाई फायर किए गए, जबकि एक गोली शीशे में लगी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने गोलियां चलने की पुष्टि नहीं की थी। बेखौफ युवकों ने कार के शीशे तोड़े और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटी। इसके बावजूद हमलावर तोड़फोड़ करते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना-39 थाना पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को काबू कर थाने ले गई और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील रवनीत सिंह बैंस सहित कई वकील भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के छात्रों की युवती के ब्वायफ्रेंड से बहस

demolition and firing on outside of advocate home

थाना पुलिस से सूचना पाकर फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक मौके की जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। साथ ही पुलिसकर्मी भी गोलियों के खोल बरामद करने के प्रयास में जुटे रहे।

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि मकान नंबर-3527 के फर्स्ट फ्लोर पर डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट और सेकेंड फ्लोर पर खालसा कॉलेज के स्टूडेंट रहते हैं। बीते दिनों और सोमवार को भी खालसा कॉलेज के छात्रों की उक्त मकान के पास एक घर में रहने वाली एक युवती के ब्वायफ्रेंड से बहस हुई थी।

इसके बाद मंगलवार को भी उनकी बहस हुई। रात करीब 10 बजे कारों में सवार होकर दो दर्जन युवक उक्त मकान के बाहर पहुंचे और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। यह कार वहीं बतौर पीजी रहने वाले यमुनानगर निवासी वरदान सिंगला की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed