फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demolish the properties of those spreading drugs and send them to jail: Nayab Saini

नशा फैलाने वालों की संपत्ति ध्वस्त कर जेल भेजें : नायब सैनी

Mon, 19 Oct 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demolish the properties of those spreading drugs and send them to jail: Nayab Saini
संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश पर्व पर हुए कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत
विज्ञापन

कहा-नशे पर राजनीति नहीं, समाधान की जरूरत, युवाओं को नशे से बचाने के साथ रोजगार देना भी सरकारों की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। नशा फैलाने वालों की संपत्ति ध्वस्त कर उन्हें जेल भेजना चाहिए ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। नशे का मुद्दा बेहद गंभीर है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सेक्टर-21 के नामदेव भवन में शिरोमणि संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार अपनी कमियां छिपा रही है। उनके अनुसार, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय नशे के समाधान पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालु
कार्यक्रम का आयोजन टांक क्षत्रिय सभा चंडीगढ़ की ओर से किया गया। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संत नामदेव जी महाराज के जीवन तथा उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद उन्होंने संगत के साथ लंगर भी ग्रहण किया। इस अवसर पर हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा और चंडीगढ़ के भाजपा नेता संजय टंडन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन और सुखमणि साहिब के पाठ से शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह हवन से हुआ। इसके बाद सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। भाई जगवीर सिंह ने कथा वाचन किया, जबकि डॉ. कमलेश इंदर सिंह ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने संत नामदेव जी महाराज को नमन कर उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर टांक क्षत्रिय सभा के प्रधान ओम प्रकाश गारचा, उपप्रधान जसविंदर सिंह सिद्धू, कुलदीप सिंह, कर्मजीत सिंह कैथ, महासचिव नरेश मरजारा, जसपाल सिंह, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार, मांगी लाल और रविंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed