करतारपुर साहिब के पास डांस पार्टी: पंजाब में गरमाई सियासत, एक सुर में पाकिस्तान सरकार से की कार्रवाई की मांग
एसजीपीसी के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी से 20 फुट की दूरी पर हुई मांस-मदिरा की पार्टी से पंजाब में नाराजगी है। यह पार्टी पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद अबू बकर आफताब कुरैशी की ओर से दी गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नरोवाल में पीएमयू करतारपुर कॉरिडोर समिति ने एक नृत्य पार्टी का आयोजन किया, शराब और मांस का सेवन किया। इसमें करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन के स्थानीय उपायुक्त और डीएसपी शामिल थे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिरसा ने मांग की कि मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और पाकिस्तान सरकार से अपील करता हूं कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: रिन्यू कराया गया पासपोर्ट न मिलने पर हनीमून टूर करना पड़ा था कैंसिल, पासपोर्ट कार्यालय पर हर्जाना
तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान सरकार को पता होना चाहिए कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा हमारे लिए पूजा स्थल है। उन्हें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
#WATCH | On BJP leader Manjinder Singh Sirsa's claims that a dance party was held on the premises of Kartarpur Sahib Gurudwara, SGPC spokesperson Gurcharan Singh Grewal says, "The entire Sikh community condemns this shameful incident. Pakistan government should take action in… pic.twitter.com/oJlkw7yseD
— ANI (@ANI) November 20, 2023
एसजीपीसी के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि करतारपुर साहिब के जत्थेदार इस पर अपना रुख स्पष्ट करें।