इस बार तांबा, पीतल और कांसा के बर्तनों की खूब मांग, चंडीगढ़वासियों को भा रहे देसी उत्पाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर सिटी ब्यूटीफुल के बर्तन बाजार बहार आ गई है। इस बार तांबा, पीतल, कांसा और स्टील के बर्तनों की काफी मांग है। कोविड के कारण बाहर के देशों से कम बर्तन आए हैं। कोविड के चलते बाजार में खरीदारी के लिए कम भीड़ देखी गई। लोग जहां श्रीलंका का 24 कैरेट सोने का गोल्ड प्लेट डिनर सेट पसंद कर रहे हैं, वहीं कोरिया का जूसर भी भा रहा है। मल्टीपल कड़ाही सबको पसंद आ रही है। इंपोर्टेड डिनर सेट और नॉन स्टीक बर्तन भी लोग पसंद कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं इनकी कीमतों पर।
- डिनर सेट : 2000 से लेकर 25 हजार रुपये
- इंपोर्टेड डिनर सेट : 6500 से लेकर एक लाख रुपये तक
- पीतल का डिनर सेट : 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक
पीतल के बर्तन
- ग्लास : 200 रुपये
- जग : 900 रुपये
- लोटा : 300 रुपये
- थाली : 250 रुपये
- कटोरी : 150 रुपये
- बोतल : 400 रुपये
- ग्लास : 150 रुपये
- लोटा : 250 रुपये
- जग : 650 रुपये
- तांबे की बोतल : 450 रुपये
कड़ाही
- पीतल : 600 रुपये
- स्टील : 400 रुपये
- कड़ाही नॉन स्टीक : 1000 रुपये से शुरू
- हांडी नॉन स्टीक : 950 से लेकर 2500 रुपये तक
कुकर
- पीतल का कुकर : 2700 रुपये
- स्टील के कुकर : 2500 रुपये
- नॉन स्टीक कुकर : 1700 रुपये से शुरू
- मल्टीपल कंटेनर : 500 रुपये से शुरू
खास आइटम
- श्रीलंका का गोल्ड प्लेट 24 कैरेट डिनर सेट : 95 हजार रुपये
- जापान का गोल्ड प्लेटेड डिनर सेट : 37 हजार रुपये
- कोरिया का जूसर : 40 हजार रुपये
- इंडियन जूसर : 10 हजार रुपये
- मल्टी कुकिंग एयर अवन : 12 हजार रुपये
- व्हाइट मेटल का ट्रे : 1300 रुपये
- मल्टी कड़ाही स्टीम वाली : 1800 रुपये से तीन हजार तक
लोगों को भा रहे नए आइटम
बर्तन के नए आइटम लोगों को पसंद आ रहे हैं। पीतल और तांबे के साथ स्टील के बर्तनों को भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा गिफ्ट आइटम के बर्तन भी पसंद किए जा रहे हैं। तवा, कड़ाही, कुकर नॉन स्टीक के अलावा इंपोर्टेड डिनर सेट भी लोगों को खूब भा रहे हैं। -पवन कुमार बंसल, किचन वेयर हब, सेक्टर- 20।
खरीदारी में 40 फीसदी कमी
लोगों की खरीदारी बढ़ी है। भारतीय बर्तन बाजार तेजी पकड़ रहा है। इस बार बाहर के देशों से बर्तन नहीं आए। नॉन स्टीक तवा, पीतल के कुकर, नॉन स्टीक फ्राइपेन के अलावा नॉन स्टीक कुकर ने भी बाजार में अपनी पहुंच बनाया है। इस बार खरीदारी में करीब चालीस प्रतिशत की कमी है। -अंकुश जिंदल, मालिक, विजय स्टोर सेक्टर 20।
क्या कहते हैं ग्राहक
तांबा और पीतल के बर्तन पसंद हैं
तांबा के बर्तन काफी पसंद हैं। तांबा में कई गुणकारी तत्व है। साथ ही देश का बना बर्तन ही इस बार खरीदा है। इसमें पीतल के बर्तन और तांबा के बर्तन है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुरू होता है। शुक्रवार को भी कुछ बर्तन खरीदूंगी। -कोमल शर्मा, सेक्टर-27
इस बार मार्केट में बहुत कम आइटम
मैं खरड़ से बर्तन खरीदने आई हूं। इस बार धनतेरस में मार्केट में आइटम बहुत कम हैं। नया कुछ नहीं दिख रहा है। बर्तन का चयन कर खरीदारी करनी पड़ रही है। -गुरप्रीत कौर, निवासी खरड़