{"_id":"6312599e4428ed683b2fd358","slug":"demand-for-protection-of-people-of-christian-religion-from-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन में चर्च पर हमले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ईसाई धर्म के लोगों की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तरनतारन में चर्च पर हमले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ईसाई धर्म के लोगों की सुरक्षा की मांग
Sat, 03 Sep 2022 12:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:59 AM IST
सार
याचिका में ईसाई धर्म के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का पंजाब सरकार को निर्देश जारी करने की अपील की गई है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तरनतारन के पट्टी में चर्च पर हुए हमले को आधार बनाते हुए ईसाई धर्म के लोगों के लिए सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई संभव है। चंडीगढ़ निवासी सुखजिंदर गिल व अन्य ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए ईसाई धर्म के लोगों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार को निर्देश जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि पंजाब में ईसाई धर्म के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिनों में ईसाई धर्म के लोग पंजाब में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चर्च पर हुए हमले की घटना ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जल्द ही पुलिस हरकत में न आई तो पंजाब में दंगों की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
याची ने कहा कि संविधान में सभी को स्वतंत्रता का अधिकार है और इस अधिकार से किसी को महरूम रखने वाले को ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता है। याचिका में ईसाई धर्म के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का पंजाब सरकार को निर्देश जारी करने की अपील की गई है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
विज्ञापन