फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for national recognition of electropathy

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति: डॉ. जसविंदर की केंद्र से अपील, लोगों को मिलेंगी सस्ती व असरदार स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 26 May 2025 07:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 07:47 PM IST
सार

देश में सस्ती और प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मान्यता देने की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
Demand for national recognition of electropathy
डब्ल्यूबीसीएचओ के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में सस्ती और प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मान्यता देने की मांग उठाई गई है। इस मांग को लेकर वर्ल्ड बायो केयर्स हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन  (डब्ल्यूबीसीएचओ) के अध्यक्ष और ईबायो केयर्स के संस्थापक डॉ. जसविंदर सिंह ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि केंद्र सरकार भी राजस्थान मॉडल को अपनाए और इस इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को देश भर में मान्यता दी जाए।

विज्ञापन


डॉ. जसविंदर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं, वर्षों से उन रोगियों का इलाज कर रहे हैं जिन्हें पारंपरिक चिकित्सा से राहत नहीं मिल पाई है। अबतक इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा से वह ऑटिज्म, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी और स्पीच डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से प्रभावित हजारों मरीजों का इलाज कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में 30 अप्रैल 2025 को एक अधिसूचना जारी कर राज्य इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का गठन किया है, जो 1 मई से प्रभावी हो चुका है। इस पांच सदस्यीय बोर्ड की अध्यक्षता आयुष विभाग के प्रमुख सचिव कर रहे हैं, जो कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा की शिक्षा, शोध और चिकित्सकों के पंजीकरण को विधिसम्मत रूप देने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा से इस संबंध में बात की है और उनकी ओर से भी सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान की तर्ज पर राज्य में भी कानून लाने की मांग की है।

डॉ. सिंह का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में दर्ज किया गया है और उन्हें अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में डॉ. सिंह को किर्गिस्तान की ओश मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्हें मानद उपाधि और ‘किर्गीज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।


डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि देश के कई राज्य जब इस चिकित्सा प्रणाली की संभावनाएं समझ रहे हैं और कानूनी ढांचा तैयार कर रहे हैं, तब केंद्र सरकार को भी अब इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। इलेक्ट्रोपैथी को वैधानिक दर्जा मिलने से लाखों लोगों को लाभ होगा और चिकित्सा क्षेत्र में एक नया आयाम खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed