{"_id":"5f4e95608ebc3e54d33be379","slug":"demand-build-playground-empty-space-space-parking-temporarily-chandigarh-news-pkl3865330116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली जगह पर खेल मैदान बनाने की मांग, लोग बोले- अस्थायी तौर पर पार्किंग के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली जगह पर खेल मैदान बनाने की मांग, लोग बोले- अस्थायी तौर पर पार्किंग के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के चारों तरफ खाली पड़ी जगह में बने गड्ढों में पानी भरा पड़ा है। बाकी जगह गंदगी के ढेर पड़े हैं। इस कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने इन्हें साफ करके यहां पर अस्थायी तौर पर पार्किंग और बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाने की मांग की है।
सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी ने बताया कि खेड़ा मंदिर के पीछे 100 मीटर चौड़ा और 300 मीटर लंबा एक मैदान है। इसमें घास कटवा कर इसे खेलने योग्य बनाया जा सकता है। कांग्रेसी नेता जलील अहमद कुरैशी और संस्था के प्रधान रवि पासवान ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी की आबादी 30 हजार से ज्यादा है, परंतु बच्चों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल आदि खेलने के लिए मैदान नहीं है। ग्रीन बेल्ट और अन्य पार्कों में लोग बच्चों को खेलने नहीं देते हैं।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण व जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष अरविंद दुबे का कहना है कि जो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बना है, कॉलोनी के बच्चों का इसका फ्री पास बनाकर यहां भी बच्चों को खेलने दिया जा सकता है। स्थानीय निवासी चंदन सिंह नयाल और चौधरी श्रीनिवासन काला का कहना है कि हमने पार्षद विनोद अग्रवाल को अवगत करवाया था और उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा। ईडब्ल्यूएस प्रधान हेमराज और अरविंद दुबे का कहना है कि कॉलोनी के पार्कों की हालत भी खराब है। इनमें भी घास लगाकर इन्हें खेलने योग्य बनाया जा सकता है।