फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi violence: Deep Sidhu ready to join investigation

दिल्ली हिंसा : जांच में शामिल होने को तैयार हैं दीप सिद्धू, कहा- सच्चाई सामने लाने के लिए वक्त चाहिए 

Fri, 29 Jan 2021 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence: Deep Sidhu ready to join investigation
Deep sidhu - फोटो : इंस्टाग्राम

26 जनवरी को लाल किले पर झंडा लगाने के आरोपी दीप सिद्धू जांच में शामिल होने को तैयार हैं। हालांकि सिद्धू ने कहा है कि उन्हें सच्चाई सामने लाने के लिए कुछ वक्त चाहिए और उसके बाद वह जांच में शामिल होंगे।

विज्ञापन


फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर सिद्धू ने कहा कि उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। पहले तो मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि मैं जांच में शामिल होऊंगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kisan Andolan News: दीप सिद्धू ने फेसबुक लाइव होकर किसान नेताओं को दी चेतावनी- मैंने राज खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वीडियो में सिद्धू ने कहा कि क्योंकि गलत सूचना फैलाई गई है और वह जनता को गुमराह कर रही है। इसलिए मुझे सच्चाई सामने लाने के लिए कुछ वक्त चाहिए और उसके बाद मैं जांच में शामिल होऊंगा। जांच एजेंसियों से मेरा अनुरोध है कि जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है तो मैं क्यों भागूंगा और क्यों डरूंगा। मुझे कोई डर नहीं है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। यह सच्चाई सामने आएगी। 

यह भी पढ़ें - Delhi Violence: मैट्रिक पास है लाल किले पर झंडा लगाने वाला जुगराज, परिवार पर है चार लाख का कर्ज

दीप सिद्धू ने जांच एजेंसियों और पुलिस विभाग से कहा है कि वह दो दिन में उनके सामने पेश होंगे। सिद्धू ने कहा कि जिस प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं वह सच नहीं हैं। मुझे तथ्यों पर आधारित सच्चाई सामने लाने के लिए दो दिन चाहिए। मैं सारे सबूत इकट्ठा करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed