फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi's CM Arvind Kejriwal rally in Karnal of Haryana

केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस और इनेलो पर साधा निशाना, कहा- इनको वोट देना देश के साथ गद्दारी

Mon, 31 Dec 2018 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi's CM Arvind Kejriwal rally in Karnal of Haryana
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा वासियों को भाजपा, कांग्रेस व इनेलो के विरुद्ध लामबंद होने की अपील करते हुए कहा है कि इन राजनीतिक दल को वोट देना देश के साथ गद्दारी से कम नहीं है। क्योंकि पिछले सत्तर साल से इन पार्टियों ने देश को लूटा है। ऐसी पार्टियों को वोट किसी भी सूरत में नहीं देना है, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आप को वोट देना है। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का काम नहीं कर सका है, लेकिन पिछले चार साल से पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां देश को हिंदू व मुस्लिम में बांटने का काम किया है, वहीं हरियाणा में मनोहर लाल ने भी कुछ ऐसा काम किया है। केजरीवाल रविवार को करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में लोकसभा स्तरीय स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

Delhi's CM Arvind Kejriwal rally in Karnal of Haryana
अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को स्कूलों व अस्पतालों के मुद्दे पर रैली करने की चुनौती देते हुए कहा कि सीएम ने उन्हें बाल पबाना में आने से इसलिए रोका कि कहीं मीडिया के माध्यम से उनकी सरकार की पोल न खुल जाए। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा में प्रदेश के युवाओं के रोजगार व सुरक्षित भविष्य के लिए आप पार्टी का साथ दें। अगर हरियाणा में हमारी सरकार बनी तो सरकारी स्कूलों व अस्पतालों को दिल्ली की तरह चमकाएंगे।

सीएम पूरे प्रदेश का होता है : गोपाल राय
इससे पहले, आप प्रभारी एवं दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सीएम किसी एक जाति का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का होता है। आप पंजाब के अध्यक्ष एवं संगरूर के सांसद भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने इस देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने और शहरों के नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया। इस अवसर पर आप विधायक एवं करनाल लोकसभा के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, प्रो. बीके कौशिक, पवन शर्मा, शिवचरण गोयल, सुखबीर दलाल व अनूप संधू मौजूद रहे। 

हम गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं : जयहिंद
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा को जातिवाद के नाम पर बांटने वाली भाजपा को यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है किसी एक जाति का नहीं होता। आप सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर सीएम पर निशाना साधते हुए जयहिंद ने कहा कि जो बात खुद सीएम ने कहा, वही बात हमारे सदस्यों ने फेसबुक व ट्विटर पर डाल दी, इसलिए उनको गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed