फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi resident 6 family member killed in brutal accident at ludhiana

आए थे मौत का मातम मनाने, खुद के घर के बुझे 5 चिराग

Tue, 02 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 02 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
delhi resident 6 family member killed in brutal accident at ludhiana

दिल्ली निवासी बिजनेसमैन परिवार संग अपने दोस्त और रिश्तेदार के घर हुई मौत का मातम मनाने आए थे लेकिन हादसे में खुद के घर बुझ गए 5 चिराग। दरअसल खन्ना से लुधियाना आ रही एक स्विफ्ट कार मंगलवार दोपहर साहनेवाल के पास जीटी रोड पर खड़े ट्राले में जा घुसी।

विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में ढाई साल का एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। मृतकों की पहचान दिल्ली के आदर्श नगर निवासी रजनीश कुमार (40), उसकी पत्नी रीटा (36), पिता रमेश कुमार (65), मां वीना (60) और रजनीश की भतीजी गिन्नी (7) के रुप में हुई है।
विज्ञापन


एसपीएस अस्पताल में दाखिल ढाई वर्षीय भवी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल की पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में रजनीश का वीना इंफोटेक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से दफ्तर है। इसमें उनकी खन्ना के सलाना गांव के रहने वाले शिंगारा सिंह के साथ पार्टनरशिप थी। दो दिन पहले शिंगारा सिंह की पत्नी हरिंदर कौर की मौत हो गई थी। रजनीश अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके थे।

सोमवार को रजनीश, उसकी पत्नी, माता-पिता और उसका ढाई साल का बेटा एक गाड़ी में और रजनीश का भाई महेश कुमार अपनी पत्नी सोनिया और बेटी गिन्नी के साथ अलग गाड़ी में खन्ना पहुंचे। वहां से उन्होंने लुधियाना में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की अंतिम अरदास में जाना था। वह सोमवार रात को लुधियाना के लिए निकलने लगे, लेकिन शिंगारा सिंह ने उन्हें रोक लिया।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रजनीश अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ अपनी कार से लुधियाना के लिए निकले। महेश और उसकी पत्नी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आते आते महेश की बेटी भी रजनीश की गाड़ी में बैठ गई कि वह कुछ दिन उनके साथ ही पंजाब में रहेगी और रविवार को वापस उन्हीं के साथ दिल्ली आ जाएगी। जब रजनीश साहनेवाल के पास पहुंचा तो सड़क के बीचों बीच एक ट्राला खड़ा था। गाड़ी तेज रफ्तार थी और अनियंत्रित होकर सीधे ट्राले में जा घुसी।

अस्पताल में रिश्तेदारों के चीखने की आवाजों से माहौल गमगीन

delhi resident 6 family member killed in brutal accident at ludhiana

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला भी अपनी जगह से थोड़ा आगे खिसक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने क्रेन मंगवाई और सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक रजनीश, रीटा, रमेश, वीना और गिन्नी की मौत हो चुकी थी। भवी को घायल अवस्था में एसपीएस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र से वापस आया महेश

रजनीश का भाई महेश हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पहुंचा था, जब उसे परिजनों की मौत की खबर मिली। सूचना मिलते ही महेश वापस घटनास्थल पर पहुंचा। फिर वह सिविल अस्पताल पहुंचा। वहीं जैसे-जैसे सूचना मिलती गई, रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचने लगे। रजनीश ने अपने पिता और माता के साथ रिश्तेदार की अंतिम अरदास में शरीक होना था।

सभी रिश्तेदार अंतिम अरदास में मौजूद थे। जब सभी को रजनीश की कार के एक्सीडेंट के बारे में पता लगा तो सभी लोग हैबोवाल से सीधा सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल में रजनीश के रिश्तेदारों के चीखने की आवाजों से माहौल गमगीन हो गया।

हरदीप सिंह, एसएचओ, थाना साहनेवाल  ने ब‌ताया कि ट्राला ब्रदर्स ट्रांसपोर्ट कंपनी का था। ट्राला खराब होने की वजह से जीटी रोड के बीचों बीच ही खड़ा था। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी कहां की है, अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ट्राला चालक का पता लगा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed