फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Nizamuddin Markaz: Suspect home quarantined with family in Manimajra

मनीमाजरा में मिला निजामुद्दीन मरकज से लौटा व्यक्ति, लुधियाना के भी चार लोग हुए थे शामिल

Wed, 01 Apr 2020 09:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Nizamuddin Markaz: Suspect home quarantined with family in Manimajra
चंडीगढ़ - फोटो : social media

दिल्ली में धारा 144 लागू होने के बावजूद धार्मिक जलसे में देशभर से 2000 लोगों के शामिल होने और इनमें से 24 में कोरोना की पुष्टि जबकि तेलंगाना लौटकर गए छह लोगों की मौत के बाद मंगलवार को देशभर में हड़कंप मचा रहा। निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित इस जलसे में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन करने का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


इस बीच देर शाम मनीमाजरा में भी इस जलसे से लौटे एक व्यक्ति के छुपे होने की सूचना से हंगामा मच गया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक मकान में रह रहे उक्त व्यक्ति की पहचान कर उसे होम क्वारंटीन कर दिया। उधर, डिप्टी मेयर ने शहरवासियों से अपील की है कि दिल्ली में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल किसी व्यक्ति को अगर आप जानते हैं तो प्रशासन को सूचना दें। ऐसे लोग खुद भी सामने आकर अपनी जांच कराएं और अपनी जान के साथ बाकी शहरवासियों की जान भी बचाएं।

विज्ञापन

मंगलवार देर शाम मनीमाजरा के माता राज कौर मोहल्ले में दिल्ली में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल होकर लौटे एक व्यक्ति के छुपे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना जब डिप्टी मेयर जगतार सिंह ढिल्लों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मनीमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच में पता चला कि मोहल्ले का एक व्यक्ति भी दिल्ली में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति, उसकी पत्नी और 10 व 12 वर्षीय दो बच्चों को होम क्वारंटीन कर दिया।  

डिप्टी मेयर बोले- दिल्ली से चंडीगढ़ आए 16 लोग
संदिग्ध के पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर पुलिस वापस लौट गई। इसके बाद मोहल्लावासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग बोले कि उक्त व्यक्ति अकेला नहीं आया, उसके साथ दिल्ली से कई लोग चंडीगढ़ आए हैं। हंगामे के बाद पुलिस दोबारा मोहल्ले में पहुंची और उक्त व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी। 

डिप्टी मेयर जगतार सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने कहा है कि उसके साथ और लोग भी थे लेकिन उसे जानकारी नहीं कि वह कहां गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है ताकि बाकी लोगों का भी पता लगाया जा सके। वहीं, मनीमाजरा एसएचओ जसविंदर कौर का कहना है कि संदिग्ध समेत उसके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर बाकी लोगों का पता लगाया जा रहा है।

मरकज में लुधियाना से शामिल हुए थे चार लोग

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के लिए कोरोना हर रोज नई मुसीबतें पैदा कर रहा है। जहां सोमवार को अमरपुरा निवासी कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई, वहीं मंगलवार देर शाम प्रशासन को सूचना मिली कि दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज समारोह में शहर से चार लोगों ने शिरकत की। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में ही चारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के पास जलसे में नौ लोगों के शामिल होने की सूचना आई है। लुधियाना के चार लोगों के अलावा एक एक संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर, पठानकोट के हैं और एक व्यक्ति अज्ञात है।  

एक संदिग्ध के घर पर मिला ताला, तो दो अन्य अभी दिल्ली से नहीं लौटे
दिल्ली के एसीपी (पूर्वी) दविंदर चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन से लौटने वालों में एक व्यक्ति न्यू शक्ति नगर का रहने वाला है, जिसके बारे में पता लगा लिया गया है। उसे कोरोना वायरस के टैस्ट के लिए मैडीकल टीम के साथ सिविल अस्पताल भेज दिया है। दूसरा भी शक्ति नगर का रहने वाला है। पुलिस और सेहत विभाग की टीम उनके घर गई थी, लेकिन उनके घर पर कोई नहीं मिला है। इसके अलावा तीसरा टिब्बा रोड़ और चौथा कैलाश नगर रोड़ का है। उनके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अभी वे घर नहीं आए दिल्ली में ही है।

एडीसीपी. गुरप्रीत सिंह सिंकद का कहना है कि चार के अलावा एक और व्यक्ति जो कि दिल्ली धर्मिक संघ में शामिल हुआ था। वह आठ दिन पहले लुधियाना आया था। उसने चौड़ा बाजार स्थित बिजली मार्किट का दौरा किया था। इसके बाद वह जोधपुर चला गया था। जहां उसका कोरोना पॉजीटिव आ गया था। तब उसे वहीं क्वारंटाइन कर लिया गया था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी किसी व्यक्ति से मिला था। इसकी जानकारी सेहत विभाग को दे दी गई है और बाकी लोगों को ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed