फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Election: INLD Will Participate in Delhi assembly election 2020

दिल्ली के चुनावी रण में एक और पार्टी की इंट्री, गठबंधन या अकेली लड़ेगी चुनाव, 15 जनवरी को फैसला

Mon, 13 Jan 2020 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jan 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election: INLD Will Participate in Delhi assembly election 2020
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : ani

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इनेलो उम्मीदवार उतारेगी। इनेलो यह चुनाव अकेले लड़ेगी या गठबंधन में, यह 15 जनवरी को होने वाली पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा। पार्टी दिल्ली में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उम्मीदारों को लेकर चर्चा पार्टी की बैठक में ही की जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। वे पार्टी से पूर्व विधायक रहे दिलबाग सिंह के नेशनल हाईवे-73 स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में उम्मीदवार उतारेंगे और 15 जनवरी को उसकी पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान अभय चौटाला ने गृहमंत्री अनिल विज और सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दोनों अपने कद को लेकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल गृहमंत्री अनिल विज से दुखी हैं और अनिल विज सीएम से दुखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में अपने राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इस दौरान बिना नाम लिए दुष्यंत चौटाला को प्रदेश की जनता से धोखा करने वाला बताया। अभय ने कहा कि जिस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ वोट मांगे और जनता ने बीजेपी से दुखी होकर उन्हें वोट देकर विजयी बनाया, उसी पार्टी ने उनका विश्वास तोड़ दिया। 

जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ ही वोट मांगे थे और पदों के खातिर उसी को समर्थन दे दिया। अभय चौटाला यहीं नहीं रूके उन्होंने प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के सकेंत देते हुए कहा कि ऐसा ड्रामा ज्यादा देर नहीं चल पाता है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान होकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। 

2009 से अजय को सीएम पद की चाह
अभय चौटाला ने कहा कि चुनाव के बाद 8 अक्टूबर को जो नाटक प्रदेश की जनता को दिखाया गया है। वह तो साल 2009 से चल रहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी टूटने के आंकलन के बाद उन्हें यह समझ आया। अभय ने कहा कि 2009 के विधानसभा चुनाव के दौरान अजय व उनके समर्थकों ने पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला से युवा के हाथ में कमान देने को कहा था। अजय चाहते थे कि ओपी चौटाला उन्हें सीएम पद का चेहरा बनाए। इसी दौरान इनसो बनाई गई और जो रंग जेजेपी का झंडे का हरा पीला रंग है, वही इनसो का रखा गया था। यह खेल तभी से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed