{"_id":"580221d77d55595f9d650bea9c554147","slug":"delhi-election-announcement-of-4-akali-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव: 4 सीटों पर शिअद कैंडिडेट की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव: 4 सीटों पर शिअद कैंडिडेट की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Jan 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
शिअद अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। चारों सीटों और उम्मीदवारों से संबंधित निर्णय मंगलवार को ले लिया गया।
विज्ञापन
शिअद ने 2013 के विधानसभा चुनाव में जिन चार सीटों- राजौरी गार्डन, कालका जी, हरिनगर और शाहदरा से चुनाव लड़ा था, वहीं से इस बार भी उसके उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
राजौरी गार्डन सीट शिअद के चुनाव चिह्न तराजू जबकि बाकी तीनों सीटें भाजपा के निशान कमल पर लड़ी जाएंगी। राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, कालका जी से हरमीत सिंह कालका, शाहदरा से हरमीत सिंह शंटी और हरिनगर से अवतार सिंह हित पार्टी प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
यह निर्णय मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनाव में शिअद के प्रत्याशी हरिनगर को छोड़कर बाकी तीनों सीटों पर विजयी हुए थे। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि इस बार उनके उम्मीदवार चारों सीटों पर विजयी होंगे।