फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Punjab on a two day tour

विधानसभा चुनाव: पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे अरविंद केजरीवाल, जालंधर और लंबी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

Mon, 13 Dec 2021 07:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब का खूब दौरा कर रहे हैं। 15 और 16 दिसंबर को केजरीवाल एक बार फिर पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस बार वह जालंधर और लंबी जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Punjab on a two day tour
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 15 और 16 दिसंबर को पंजाब का दौरा करेंगे। वह 15 दिसंबर को जालंधर और 16 दिसंबर को लंबी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां लोगों को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल जालंधर के करतारपुर और होशियारपुर का दौरा कर चुके हैं। वहीं पठानकोट में तिरंगा यात्रा का हिस्सा भी बन चुके हैं। मोगा दौरे के दौरान केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को आप की सरकार बनने पर 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। वह अपने हर दौरे पर पंजाब के लोगों को गारंटी देते हैं। ऐसे में सभी की निगाहें केजरीवाल के इस दौरे पर टिकीं हैं। 

विज्ञापन

जालंधर में तैयारियों में जुटे आप के संभावित उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की जालंधर में 15 दिसंबर को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने व शक्ति प्रदर्शन करने के लिए जालंधर के सभी हलकों के संभावित उम्मीदवार जुटे हुए हैं। इन संभावित उम्मीदवारों के अलावा आप के वालंटियर्स भी इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

 
इस तिरंगा यात्रा को लेकर सबसे ज्यादा जोर सेंट्रल हलके में दिख रहा है, जिसके दो मुख्य कारण हैं। पहला यह है कि केजरीवाल की यह तिरंगा यात्रा मुख्य तौर पर विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। दूसरा कारण यह है कि इस हलके से पार्टी की टिकट के दावेदार भी बहुत हैं। इस हलके में जहां पुराने दिग्गज आप नेता हैं, वहीं कुछ समय पहले इसी हलके के कई नेता आप में शामिल होकर टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हलके का हर संभावित उम्मीदवार इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने चहेतों के साथ बैठक कर रहा है। तिरंगा यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे श्री राम चौक से शुरू होकर डॉ. आंबेडकर चौक पर संपन्न होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed