फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Reached Punjab on Two Day Visit

आप की तिरंगा यात्रा: जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का किया वादा

Wed, 15 Dec 2021 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 12:11 PM IST
सार

जालंधर में स्थानीय श्री राम चौक से यात्रा का आगाज करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति की यात्रा है, पंजाब की अमन चैन शांति की यात्रा है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Reached Punjab on Two Day Visit
जालंधर से आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शुरू। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब ने लंबे समय तक आतंकवाद का दौर देखा और पंजाब के लोग नहीं चाहते कि काला दौर वापस आए। इसलिए हमें सबकर मिलजुलकर अमन व शांति के लिए एक साथ चलना होगा। केजरीवाल बुधवार को अपने लाव लश्कर के साथ जालंधर में तिरंगा यात्रा का आगाज करने पहुंचे थे।  

विज्ञापन


केजरीवाल ने जालंधर में दो बड़े वादे किए। जिसमें पहला पंजाब में आप की सरकार बनने पर देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जालंधर में बनाने का वादा है। वहीं साथ ही दोआबा क्षेत्र के बहुत सारे लोग विदेशों में बसते हैं, इस कारण जालंधर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनाने का वादा किया गया। 

विज्ञापन

श्री राम चौक से हुआ यात्रा का आगाज

स्थानीय श्री राम चौक में यात्रा का आगाज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति की यात्रा है, पंजाब की अमन चैन शांति की यात्रा है। यात्रा श्री राम चौक से शुरू होकर डॉ. बीआर अंबेडकर चौक पर जाकर संपन्न हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दूर-दूर तक तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह बदलाव की लहर है। लोग पंजाब में बदलाव और शांति चाहते हैं। अपने संबोधन से पहले केजरीवाल ने भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदेमातरम का जयघोष किया। इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा, प्रभारी जरनैल सिंह भी थे।

हरपाल चीमा ने सिद्धू पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि जालंधर में निकाली जा रही यह तिरंगा यात्रा प्रदेश और देश की एकता अखंडता की यात्रा है। पंजाब में आपसी  भाईचारे को तोड़ने के लिए बहुत कोशिशें हुई हैं, इसलिए पंजाब में इस तिरंगा यात्रा को लेकर आए हैं। हम सब को मिलकर इस तिरंगे की शान को ऊंचा रखना है। हमारे पंजाब के बहुत सारे फौजी नौजवान सीमाओं पर तिरंगे की आन-बान-शान के लिए और देश की रक्षा के लिए अपना सीना चौड़े किए खड़े हैं। 

हरपाल चीमा ने सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पंजाब में आते ही सिद्धू की टांगें कांपने लगती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की अपनी टांगों में जान नहीं है। उन्हें ड्रामे बंद कर देने चाहिए। उनके प्रधान बनने के बाद न तो नशा तस्करों पर कोई कार्रवाई हुई है और न ही बेअदबी मामले में किसी को सजा मिली है। रेत माफिया तो रोज उनके साथ बैठकें करता है। जालंधर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कई स्थानों पर लंगर लगाए गए थे और इस दौरान टिकट के चहेतों द्वारा अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। 

शहीदों की भूमि है पंजाब: केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब शहीदों की भूमि है। पंजाब कई महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म स्थल है। जालंधर में हमारी तिरंगा यात्रा सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए है। केजरीवाल ने बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदासजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मीडिया को संबोधित किया। जहां वे जलंधर में होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए पहुंचे थे।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमारे देश की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। जब कभी किसी आक्रमणकारियों ने भारत पर हमला करने की कोशिश की तब पंजाब, भारत के लिए एक चट्टान की तरह ढाल बनकर खड़ा रहा है। हमारे देश की आजादी की लड़ाई में पंजाब और पंजाबियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। 

पंजाब के वीर आज भी हमारी सीमाओं को बचाते हुए और हमारे देश को सुरक्षित रखते हुए आगे रहकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार रहे हैं। इसलिए पंजाब में तिरंगा यात्रा उन सभी योद्धाओं को नमन करने के लिए है और साथ ही हमारी नई युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जगाने का साधन है। उन्होंने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा पंजाब के बेहतर भविष्य और विकास के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed