फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal reached Amritsar and mentioned film Jawan

Punjab: राजनीति में फिल्म जवान की एंट्री, केजरीवाल ने कही बड़ी बात, तस्वीरों में देखें- पंजाब का शानदार स्कूल

Wed, 13 Sep 2023 05:42 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में शुरू की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर गरीब का बच्चा अमीरों के बच्चों जैसी शिक्षा हासिल करेगा। मुझे बहुत खुशी है कि अमृतसर में पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस बना है। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal reached Amritsar and mentioned film Jawan
पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस में पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X: Aam Aadmi Party

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने अमृतसर दौरे पर जवान फिल्म का किया जिक्र। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप लोगों ने जवान फिल्म देखी है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने सुना है कि बहुत अच्छी है। उसमें शाहरुख खान कहते हैं कि कोई वोट मांगने आए तो धर्म के नाम पर वोट मत देना। जाति के नाम पर वोट मत देना। कोई वोट मांगने आए तो उससे पूछना मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे। मेरा परिवार बीमार है तो अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे। आगे अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि आज 75 साल के बाद भी देश में एक ही पार्टी है आम आदमी पार्टी, जो ठोक बजा के कहती है कि हमें वोट दो क्योंकि हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी स्कूल शानदार बनाए। जब हमने दिल्ली में शानदार स्कूल बनाए तो लोगों ने कहा कि दिल्ली में तो हो सकता है। दिल्ली छोटा सा राज्य है। दूसरे राज्य में नहीं हो सकता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में शुरू की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर गरीब का बच्चा अमीरों के बच्चों जैसी शिक्षा हासिल करेगा। मुझे बहुत खुशी है कि अमृतसर में पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भगवंत मान बोले- हमने गारंटी पूरी की

पंजाब के सीएम भगंवत मान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम और अरविंद केजरीवाल जगह-जगह लोगों को गारंटी दे रहे थे। सबसे बड़ी गारंटी थी शिक्षा की। हमने कहा था कि सरकारी स्कूलों की काया पलट कर देंगे। इतने शानदार स्कूल बना देंगे कि लोग प्राइवेट से बच्चों को हटा के सरकारी में दाखिले होने लगेंगे। पंजाब में यह लग रहा था कि संभव नहीं है। मगर हमने और हमारे टीचर ने खूब मेहनत की। 


हमारा पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार है। बहुत से बच्चों को माता-पिता ने प्राइवेट स्कूलों से हटाकर यहां दाखिला दिलाया है। बच्चियों को लाने की खातिर हमने परिवहन सेवा शुरू कर दी है। यह सपना पूरे देश में साकार करना है। वन नेशन-वन एजुकेशन हमारा नारा है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि हर 15 दिन में एक स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार होगा। हमने अपनी गारंटी पूरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed