फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi cm arvind kejriwal criticized drug rackets in punjab

दिल्ली CM केजरी के तीखे बोल, नशे ने डुबोई पंजाब की जवानी

Sun, 28 Feb 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 28 Feb 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal criticized drug rackets in punjab

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि कुछ दलों ने अपने फायदे के लिए पंजाब की जवानी को नशे में डुबो दिया है। किसी जमाने में पंजाब अपनी जवानी से पूरे देश-विदेश में जाना जाता था। उनकी पार्टी सत्ता में तो नशा बेचने वाले लोग सालखों के पीछे होंगे। ये बातें केजरीवाल ने अमृतसर के मकबूलपुरा चौक में सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा आगामी विधानसबआ चुनाव में आप की आंधी आएगी और आंधी की चपेट में आकर बादल गायब हो जाएंगे। सत्ता का सपना देख रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह का इरादा भी अधूरा रह जाएगा। जिन नीतियों को आधार मानकर दिल्ली में आप ने सफलता हासिल की, उन्हीं नीतियों को राज्य की जनता के समक्ष रखकर चुनाव लडे़ जाएंगे।
विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों को पार्टी टिकट बांटेगी। पार्टी ने जमीनी स्तर पर हर गांव प्रत्येक जिले में काम करना शुरू कर दिया। लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे उजागर कराया जा रहा है। उनको पेश आ रही दिक्कतों के बारे पूछकर उसके समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि इन युवाओं की मेहनत से आप पंजाब में सत्ता हासिल करेंगी। राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर आरोप लगाते हुए कहाकि राज्य में नशे के पीछे मजीठिया का हाथ है। यह बात मालूम होने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई कदम नहीं उठा रहें। मैं वादा करता पार्टी को सत्ता मिलने पर सबसे पहले बिक्रम सिंह मजीठिया पर केस डालकर जेल भेजेंग और मजीठिया का साथ देने वालो की बख्शा नहीं जाएगा।


काली झंडी दिखाकर किया विरोध
मकबूलपुरा चौक में शाम चार बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सुरक्षा काफिले के साथ पहुंचे। रास्ते में लोगों ने काली झंडियां दिखाकर विरोध किया। पुलिस ने काली झंडी दिखा रहे लोगों पर हल्का लाठीचार्ज उन्हें खदेड़ा। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेता गिरिश शर्मा ने केजरीवाल पर आरोप लगाए कि जानबूझकर इलाके के लोगों को नशेड़ी का दर्जा देकर बदनाम कर रहे हैं। इस मौके पर कुलदीप सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed