फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann in Ludhiana today

Punjab News: लुधियाना में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई रूट डायवर्ट

Sun, 10 Dec 2023 11:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

लुधियाना में रैली स्थल और आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं कई रास्तों पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। रैली में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann in Ludhiana today
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को लुधियाना के गांव धनांसू से प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इस बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रैली स्थल की पूरी सुरक्षा व्यवस्था स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला और लुधियाना के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के हाथों में है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रैली स्थल को लेकर दो दिन पहले लुधियाना में एक मीटिंग की थी। शनिवार को रैली स्थल का दौरा कर पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रैली में करीब एक हजार पुलिसकर्मी, अधिकारियों और अन्य टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों ने पार्किंग स्थल का भी दौरा किया। सीएम मान और केजरीवाल हेलीकाॅप्टर के जरिये रैली स्थल पर पहुंचेंगे। कुछ ही दूरी पर हैलीपैड भी तैयार कर लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना के धनांसू में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस डायवर्ट किए कई रास्ते

रैली के कारण मुख्य रूप से चार सड़कें प्रभावित होंगी। इनमें समराला चौक से कोहाड़ा रोड, साहनेवाल से कोहाड़ा रोड, नीलों से कोहाड़ा/धनांसू रोड और दक्षिणी बाइपास रोड शामिल हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक समराला चौक से चंडीगढ़ साइड जाने वाला ट्रैफिक वाया शेरपुर चौक से दोराहा फिर नीलों साइड से चंडीगढ़ की तरफ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


साहनेवाल चौक से कोहाड़ा साइड जाने वाला ट्रैफिक नीलों से होते हुए कटानी कलां के रास्ते भैणी साहिब से होते हुए कोहाड़ा-माछीवाड़ रोड की तरफ जाएगा। नीलो नहर पुल-चंडीगढ़ साइड से लुधियाना शहर की तरफ आने वाला ट्रैफिक नीलों नहर से दोराहा बाइपास होते हुए लुधियाना शहर की तरफ आएगा।


कोहाड़ा चौक-माछीवाड़ा साइड से लुधियाना शहर की तरफ आने वाला ट्रैफिक नीलों के जरिये दोराहा होते हुए साहनेवाल पुल के जरिये लुधियाना शहर में आएगा। टिब्बा नहर पुल से डेहलों साइड से आने वाला ट्रैफिक दोराहा बाईपास से होते हुए दिल्ली हाईवे के जरिये या दोराहा रोड के जरिये आएगा। वेरका कट से टिब्बा नहर पुल साइड जाने वाला आम ट्रैफिक भारत नगर चौक से जगरांव पुल के जरिये आएगा। समराला चौक साइड से आने वाला ट्रैफिक लुधियाना एयरपोर्ट रोड से होते हुए दिल्ली हाईवे के जरिये जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed