AAP rally in Amritsar: अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर में करेंगे रैली, स्कूल ऑफ एमिनेंस की देंगे सौगात
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगंवत मान 13 सितंबर यानी आज अमृतसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी अमृतसर में 13 सितंबर को विशाल रैली का आयोजन कर रही है। इसी दौरान छेहरटा के हाईटेक स्कूल का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसी के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव का अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत अमृतसर में यह पहली रैली होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंच रैली में पहुंच रहे हैं।
स्कूल के शुभारंभ के बाद अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छेहरटा के सौंदर्यीकरण प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं रैली स्थल पर बड़ा वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रैली में 50 हजार के करीब लोगों के आने की संभावना है। इस रैली का आयोजन कर आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा देगी।
छेहरटा में स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण किया गया है। स्कूल के भवन को बढ़िया बनाने की पीडब्ल्यूडी और नगर सुधार ट्रस्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता 13 सितंबर को इस स्कूल का दौरा करेंगे। उधर, शहर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। फ्लैग मार्च भी पुलिस ने निकाला है।
जालंधर में सरकार-उद्योगपति मिलनी कल
उद्योगों के विस्तार के लिए राज्य सरकार विभिन्न शहरों में उद्योगपतियों के साथ रू-ब-रू कार्यक्रम करने जा रही है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर में 14 सितंबर को उद्योगपतियों को बैठक करने के बाद उन्हें संबोधित करेंगे। जालंधर में एनएच पर स्थित परागपुर गांव के सामने बाथ कैसल में कार्यक्रम आयोजित होगा।
जालंधर के अलग-अलग कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इसके अलावा कपूरथला और होशियारपुर से भी उद्योगपति आएंगे। जालंधर में 16 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं और यह 1200 करोड़ रुपये से अधिक के निर्यात के साथ भारत में मशीन और हैंडटूल उत्पादन में अग्रणी है।
जालंधर में इंडस्ट्री की लंबे समय से लटकी मांगों पर भी व्यापारी खुलकर अपनी बात रखेंगे। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने मंगलवार को बाठ कैसल में 14 सितंबर को होने वाली सरकार-उद्योगपति मिलनी से पहले विभिन्न उद्योगपति संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक की।
उद्योगपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मेगा इवेंट की अध्यक्षता करेंगे। इस इवेंट में 300 से ज्यादा उद्योगपति हिस्सा लेंगे।