फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on two day visit to Punjab from today

Punjab Assembly Election 2022: जालंधर में केजरीवाल आज तिरंगा मार्च का करेंगे नेतृत्व, कल लंबी में बादल परिवार को देंगे चुनौती

Wed, 15 Dec 2021 10:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 10:05 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। एक बार फिर वह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को जालंधर पहुंचेंगे। यहां वह तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी भगवंत मान ने दी है। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on two day visit to Punjab from today
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरे दिन मुक्तसर साहिब के लंबी निर्वाचन क्षेत्र में बादल परिवार को चुनौती देंगे। इसकी जानकारी आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने मीडिया को दी। 

विज्ञापन


मान ने कहा कि बुधवार को केजरीवाल जालंधर में पार्टी की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे जालंधर के निगम चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से गुजरेगी। मान ने अरविंद केजरीवाल को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था और मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 15 दिसंबर को वह जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने जालंधर वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर तिरंगा जुलूस में शामिल हों। वहीं गुरुवार 16 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल लंबी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे और इस निर्वाचन क्षेत्र के गांव खुडिया में एक जनसभा को संबोधित कर बादल परिवार को चुनौती देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed