दिल्ली चुनावः अकाली दल को मिला बिग सपोर्ट
विस चुनाव में भी साथ थे इनेलो, शिअद
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जाकर इनेलो के लिए जमकर प्रचार किया था।
प्रकाश सिंह बादल और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के बीच पारिवारिक संबंध हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली दल का इनेलो के लिए प्रचार करना, पंजाब में शिअद-भाजपा संबंधों में खटास पैदा कर गया था।
इस बार इनेलो ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ और रिजवान की सीट से अपने उम्मीदवार खड़े किए है जबकि जेडीयू ने अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी किसी सीट पर इनेलो और जेडीयू का गठबंधन किसी न किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे सकते हैं।
दुष्यंत चौटाला अहम रोल अदा करेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव में अहम जिम्मेवारी इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला निभा रहे है। इनेलो और जेडीयू के उम्मीदवारों को जीतवाने के लिए वह खुद प्रचार में जुटेंगे। इसके साथ ही अभय सिंह चौटाला भी प्रचार में जाएंगे।
हरियाणा विधानसभा के विपक्ष के नेता और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह सिंह चौटाला का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ गठबंधन किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में चुनाव के दौरान इनेलो की मदद की थी और उनके लिए प्रचार किया था। अभय चौटाला ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकाली दल इनेलो के नेताओं को प्रचार के लिए बुलाएगा तो जरूर जाएंगे।