फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Assembly Election, Haryana CM Manohar lal Campaigning in Favour of BJP

हरियाणा सीएम मनोहर लाल बोले- सिर्फ एक विधानसभा नहीं पूरी दिल्ली जीतना है भाजपा का लक्ष्य

Wed, 05 Feb 2020 10:03 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election, Haryana CM Manohar lal Campaigning in Favour of BJP
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। हरियाणा के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली में रहते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार दिल्ली में जनसभाएं करने में जुटे हैं। मंगलवार को उन्होंने कृष्णानगर विधानसभा में जनसभाएं की।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा को जिताने के लिए घर-घर पहुंचें। हमारा लक्ष्य पूरी दिल्ली जीतना है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे तो अन्ना हजारे भी धोखा खा गए। केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनाप—शनाप बयान देते हैं।
विज्ञापन


बड़बोले केजरीवाल अगर नीति आयोग की रिपोर्ट उठाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि कई मामलों में दिल्ली, हरियाणा से पीछे है। हरियाणा सरकार का कामकाज गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पांच साल के अंदर बिना पर्ची-खर्ची के 75 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। इसी तरह व्यवसाय लगाने के लिए बिजली बिल में भी रियायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल देश के साथ नहीं, बल्कि देश तोड़ने वाले या जलाने वालों के साथ खड़े होते हैं, सेना पर सवाल खड़े करते हैं। अनुच्छेद-370 की बात करें या आतंकवाद को खत्म करने की बात हो इनका रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है। चुनाव में हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है, वो भाजपा को न सिर्फ कृष्णा नगर विधानसभा सीट, बल्कि पूरी दिल्ली जीतकर सरकार बनानी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सिकंदर बख्त के जमाने की कहानी सुनाई और संगठन के अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed