{"_id":"56e83b714f1c1b5b138b4a13","slug":"deficiency-in-service-compensation-order-to-haryana-state-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस की सीट खराब, स्टेट ट्रांसपोर्ट कंपनी पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो बस की सीट खराब, स्टेट ट्रांसपोर्ट कंपनी पर लगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता आयोग
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोल्वो बस की सीट खराब होने और रीयर टीवी न चलने पर उपभोक्ता फोरम ने हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। उपभोक्ता फोरम ने हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को तीन हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करें। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 चंडीगढ़ की सदस्य प्रीति मल्होत्रा ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता विभा धीमान निवासी माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 के 30 बेज बिल्डिंग स्थित द हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। विभा धीमान ने शिकायत में कहा कि वह अपने मामा और मामी के साथ 21 अप्रैल 2015 को हरियाणा स्टेट ट्रांसपोर्ट कंपनी की वोल्वो बस से चंडीगढ़ से दिल्ली गईं। उन्होंने बताया कि वे 520 रुपये की दर से तीन टिकट 1560 रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
उन्हें सीट नंबर 34 से 36 अलॉट की गई। वह आईएसबीटी सेक्टर-17 से सुबह नौ बजे बस में बैठीं। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि अंबाला से बस क्रॉस करने पर उनकी आंटी ने महसूस किया कि बस की सीट नंबर 35 में खराबी है। सीट की पुश बैक बटन काम नहीं कर रहा था। इसके कारण पूरी यात्रा के दौरान उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने उपभोक्ता फोरम को यह भी बताया कि जीरकपुर से बस को आगे बढ़ने के बाद कंडक्टर ने टीवी पर फिल्म लगाई । लेकिन रीयर टीवी स्टार्ट नहीं हुआ। पता करने पर जानकारी मिली कि रीयर टीवी की स्क्रीन काम नहीं कर रहा है क्योंकि वह क्रेक था। इसके कारण उनकी मामी और मामा को समय पास करने में कठिनाई हुई। बस में सीधी धूप भी आ रही थी। पूरी यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ा।
दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने बस के चलने के समय पुश बैक बटन चेक किया गया था। उस समय ठीक था। इसकी खराबी यात्रा के दौरान दूसरे पैसेंजर के द्वारा किया गया होगा। टीवी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस है। इसकी खराबी कभी भी हो सकती है। उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।
उपभोक्ता फोरम की टिप्पणी...
वोल्वो बस का फेयर चार्ज नार्मल बसों की तुलना में अधिक है। अधिक चार्ज लोग इसीलिए देते हैं कि उन्हें अतिरिक्त सुविधा मिले। बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट के अलावा एसी की सुविधा और टीवी/ एलसीडी की सुविधा आदि मिल सके।