{"_id":"eadb56324b1035ed2be993a034e37235","slug":"defence-ministry-accept-demand-of-international-flights-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल फ्लाइट्स को केंद्र से मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल फ्लाइट्स को केंद्र से मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को खुला रखने की समयावधि बढ़ाने से संबंधित फाइल क्लीयर कर दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होने का रास्ता साफ हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इस संबंध में पत्र लिखकर सूचना भेजी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया गया है कि स्पाइस जेट और इंडिगो एयरलाइंस को पहले ही चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरने की आज्ञा दी जा चुकी है।
जेटली ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि मौजूदा समय में चंडीगढ़ में सिविल हवाई उड़ानों का समय सूर्योदय से लेकर शाम आठ बजे तक है। जैसे ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी, यह समय बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे इंटरनेशनल फ्लाइट्स को वाच ऑवर्स की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को एक पत्र लिखकर इस मुद्दे पर जेटली को निजी तौर पर ध्यान देने की मांग की थी।