फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence Minister Rajnath Singh visited Durgiana Temple and Golden Temple in Amritsar

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का निशाना: कहा- कांग्रेस में दो बल्लेबाज, दोनों एक साथ करना चाहते हैं बल्लेबाजी, आउट होना तय

Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमृतसर में दुर्ग्याणा मंदिर और श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अभी दो बल्लेबाज हैं। दोनों एक ही समय पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, दोनों में से कोई भी नॉन-स्ट्राइकर छोर पर नहीं रहना चाहता। दोनों बल्लेबाज एक क्रीज पर लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh visited Durgiana Temple and Golden Temple in Amritsar
अमृतसर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश के जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस और प्रादेशिक पार्टियां लोगों को बांटने की राजनीति कर सरकार बनाने के प्रयास कर रही हैं लेकिन भाजपा का विजन पूरी तरह से साफ है और यह पार्टी देश के विभिन्न प्रदेशों के लोगों को ही नहीं, बल्कि विश्व को भी कुटुंब मानती है।

विज्ञापन


सिंह ने यह बात गुरुवार को बीके दत्त गेट पर केंद्रीय हलके से पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राम चावला के समर्थन में आयोजित रैली में कही। यह रैली पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां कांग्रेस में दो बल्लेबाज (नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी) हैं और दोनों एक साथ ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं। क्रीज की दूसरी तरफ कोई नहीं रहना चाहता है। यही वजह है कि उनका आउट होना तय है। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस पार्टी में ही अनुशासन नहीं, वह पंजाब को क्या अनुशासन देगी। कांग्रेस में तो लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। कांग्रेस के सांसद शमशेर सिंह दूलों ने तो अपनी ही पार्टी पर आरोप लगा दिया कि वह (कांग्रेस) पार्टी वर्करों को नहीं, बल्कि शराब माफिया को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। कांग्रेस और अन्य प्रादेशिक पार्टियां लोगों को बांटने की राजनीति कर सरकार बनाना चाहती हैं। लेकिन भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए राजनीति करती है। चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी-बिहार के लोगों के लिए पिछले दिनों दिए बयान पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सोच दर्शाती है। क्योंकि चन्नी जब स्टेज पर बयान दे रहे थे तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वहां मौजूद थीं, जबकि भाजपा ने देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों को ही नहीं, बल्कि विश्व के लोगों को भी अपना कुटुंब माना है। 

पंजाब को पंजाब बनाने के लिए यहां के लोगों का बड़ा योगदान है, मगर दूसरे प्रदेशों के हिस्से में रहने वालों का भी योगदान किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने चन्नी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि एक ने पंजाब को लूटा, दूसरे ने दिल्ली में लूट मचा रखी है। आम आदमी पार्टी पंजाब से नशा खत्म करने का दावा करती है, जबकि उसने दिल्ली में तो गली-गली में ठेके खोल रखे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो जी भरकर लूटा है। एक बार तो तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने यहां तक कह दिया था कि हम क्या करेंगे। ऊपर से हम 100 पैसा भेजते हैं तो नीचे पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाते हैं। जबकि भाजपा के किसी भी मंत्री या नेता पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं। 

कोरोना संकट में भारत की अलग पहचान बनी
राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना संकटकाल में भारत की एक अलग पहचान बनी और विश्व के लोगों में भारत के प्रति धारणा बदली। कोरोना वायरस से यूएसए, यूके, चीन प्रभावी तरीके से नहीं निपट सके। मगर हमारे देश में जिस तरीके से कोरोना से निपटा गया है, उसकी चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है। भारत ने वैक्सीन अपने व लोगों के लिए नहीं, बल्कि अन्य देशों को भी दी। उरी और पुलवामा हमले पर उन्होंने कहा कि 2017 में आतंकवादियों ने जवानों पर कायराना हमला किया। हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद का खत्म किया।

श्री गुरु नानक देव जी की धरती पर चन्नी का बयान शर्म की बात: राजनाथ
विधानसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. परमिंद्र शर्मा के पक्ष में जनसभा करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नंगल पहुंचे। नंगल में स्थित बीबीएमबी के स्टाफ क्लब में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति, वह चाहे किसी भी पार्टी के हों, सभी को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी उन पर होती है लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी यूपी, बिहार व दिल्ली वालों को पंजाब से भगाने की बात एक जनसभा में कर रहे हैं, वह भी प्रियंका गांधी की मौजूदगी में।

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के किसी भी राज्य का व्यक्ति किसी भी राज्य में जा कर काम धंधा कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की धरती पर ऐसा बयान शर्म की बात है। श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर अगर कोई सरकार और पार्टी चल रही है तो भाजपा है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस पहले पार्टी की कलह तो दूर कर ले। 

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पांच वर्ष सरकार चलाई और उसके बाद नरेंद्र मोदी भी बीते सात वर्षों से सरकार चला रहे हैं। अब तक भाजपा नेतृत्व वाली किसी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब को नश मुक्त बनाने की बात कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली की गली-गली में शराब के ठेके खोल दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed