फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence minister Rajnath Singh addresses public meeting in Pathankot of Punjab

राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का जवाब: शक्सगाम घाटी संधि के वक्त नेहरू तो काराकोरम हाईवे के समय इंदिरा थीं प्रधानमंत्री

Fri, 04 Feb 2022 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए बहुत कुछ किया है। वह लंबे समय बाद पंजाब आए हैं। पंजाब के प्रति गहरा सम्मान और इज्जत उनके मन में है। पंजाब शौर्य, पराक्रम और साहस की धरती है। श्री गुरुनानक देव जी की धरती को शीश झुकाकर नमन करता हूं।

विज्ञापन
Defence minister Rajnath Singh addresses public meeting in Pathankot of Punjab
जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब शौर्य पराक्रम और साहस की धरती है। जब भी पंजाब के सामने झोली फैलाई, आपने भरकर भेजा है। इससे हमारा शीश झुक जाता है। पठानकोट में एक चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई और भारत की जमीन पर कब्जे हो रहे हैं लेकिन, राहुल गांधी को कम जानकारी है। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती नई नहीं है। 1963 में जब पाकिस्तान और चीन में शक्सगाम घाटी संधि हुई, तब जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब काराकोरम हाईवे बना, तब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और 2013 में चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर बना तब भी केंद्र में यूपीए की सरकार थी फिर राहुल गांधी यह कैसे कह रहे हैं कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने गलवान घाटी झड़प का जिक्र करते हुए कहा कि जब पता चला कि भारत के कई सैनिक झड़प में मारे गए तो राहुल गांधी ग्लोबल टाइम्स को आधार बनाकर अपनी ही सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े कर रहे थे कि हमारे कई सैनिक शहीद हुए और चीन का कोई सैनिक नहीं मरा लेकिन, इसका भी सच आज दुनिया के सामने है। जब ऑस्ट्रेलिया के अखबार के खोजी पत्रकार ने खुलासा किया कि झड़प में चीन के 50 सैनिक मारे गए थे। हमारे शूरवीरों के पराक्रम पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री होने के नाते यह कहना चाहता हूं कि चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। हमारी सीमा की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। 

राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं चाहिए
रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं होता। राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, देश और समाज बनाने के लिए करनी चाहिए। बड़ी संख्या में पंजाब के लोग सेना में हैं। उनकी बदौलत दुनिया की कोई ताकत आंख उठाकर भारत को नहीं देख सकती। देश के विकास में भी सिखों का बहुमूल्य योगदान रहा लेकिन अब कुछ ताकतें भाईचारे के बीच खाई खोदने का काम कर रही हैं। ऐसा कतई नहीं होने देंगे। 

रक्षामंत्री ने कहा कि तत्कालीन सरकार से बड़ी चूक हुई है। श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में चला गया। थोड़ा प्रयत्न और किया जाता तो वह भारत का हिस्सा होता। पंजाब के लोगों ने जितना बलिदान दिया, वह इतिहास में दर्ज है। देश की बड़ी आबादी का पेट भरने वाला पंजाब समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस ने लोगों की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हासिल की। अब इस बार भाजपा की सरकार बनी तो सभी समस्याओं का निपटारा होगा।  

विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 8-10 साल पहले जब कोई भारतीय अंतरराष्ट्रीय मंच से संबोधित करता था तो लोग अनसुना करते थे। आज जब कोई भारतीय बोलता है तो लोग गंभीरता से सुनते हैं। यह मोदी सरकार की नीतियों से मुमकिन हो पाया। 

आप सब खिलाड़ी हैं और बस चौका लगाना है
रक्षा मंत्री पठानकोट के हलका सुजानपुर में उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिनेश बब्बू लगातार तीन बार सुजानपुर से विधायक चुने जा चुके हैं। अब आप सब खिलाड़ी हैं और बस चौका लगाना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आप अच्छी तरह जानते है दिनेश सिंह बब्बू की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने लोगों से दिनेश बब्बू के पक्ष में वोटिंग की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed