{"_id":"6021914b8ebc3e74277527c6","slug":"defect-in-gmsh-16-s-x-ray-machine-patients-suffering-chandigarh-news-pkl403347129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएच-16 की एक्सरे मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमएसएच-16 की एक्सरे मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 के एक्स-रे विभाग की अत्याधुनिक मशीन खराब पड़ी है। हॉस्पिटल में दो पुरानी मशीनों से मरीजों का एक्सरे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट साफ न आने पर डॉक्टर मरीजों को बाहर से एक्स-रे की सलाह दे रहे हैं। मरीजों को महंगे शुल्क अदा कर निजी सेंटरों पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। उधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक मशीन खराब है, दो मशीनों से एक्सरे किया जा रहा है।
एक बार हो चुकी है मरम्मत
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि मशीन खराब होने के बाद एक बार उसकी मरम्मत हो चुकी है। मशीन चीन की कंपनी की होने के कारण उसके पुर्जे भी चीन से मंगाए गए थे, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा खराब हो गई। उसे बनवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसके कलपुर्जे नहीं मिल पा रहे, इसलिए मशीन बनने में विलंब हो रहा है।
कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी
बार-बार कहने के बाद भी कंपनी की ओर से मशीन की मरम्मत न किए जाने से अस्पताल प्रशासन उसे ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी में है। डॉ. नागपाल ने कहा कि कंपनी को अंतिम चेतावनी दे दी गई है। तय समय में मशीन की मरम्मत नहीं की तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मरीजों की भी सुनिए..
अस्पताल में इलाज कराने आए मनीमाजरा के जगदीश कुमार ने बताया कि उनकी दाईं कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए कहा तो अस्पताल में ही एक्स-रे करवाकर रिपोर्ट उन्हें दिखाई, लेकिन डॉक्टर ने रिपोर्ट क्लियर न होने की बात कहकर बाहर से दोबारा एक्सरे कराने के लिए कहा। अब बाहर से जांच कराई है, तब डॉक्टर ने इलाज शुरू किया है। ठीक यही स्थिति नयागांव की लक्ष्मी देवी के सामने भी आई है। उन्हें दाएं पैर में चोट लगी है। इलाज कराने के लिए अस्पताल आई तो डॉक्टर ने उन्हें भी सबसे पहले एक्स-रे कराने के लिए कहा, लेकिन रिपोर्ट सही न आने पर उन्हें भी दोबारा निजी सेंटर में जांच करानी पड़ी है।