फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepsen Gupta said - Chess will be played in every house soon

दीपसेन गुप्ता बोले- जल्द हर घर में खेला जाएगा शतरंज

Fri, 24 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Deepsen Gupta said - Chess will be played in every house soon
चंडीगढ़। शतरंज में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। जल्द ही देश के हर घर में लोग शतरंज खेलते नजर आएंगे। जैसी दीवानगी लोगों में क्रिकेट और फुटबाल के प्रति है, वैसी ही शतरंज के लिए होगी। ये बातें शतरंज ओलंपियाड की मशाल लेकर रॉक गार्डन पहुंचे ग्रैंड मास्टर दीपसेन गुप्ता ने कहीं। वह पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह शतरंज को लेकर बेहद आशान्वित हैं। अभी इस खेल के प्रति जागरुकता की कमी है लेकिन शतरंज ओलंपियाड से इस खेल के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। इसमें भारत का भविष्य शानदार है, क्योंकि हमारे खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। दीपसेन गुप्ता ने कहा कि चेस फेडरेशन ऑफ इंडिया शतरंज को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। जिन शहरों में कोचिंग सेंटर और कोच नहीं हैं, वहां के खिलाड़ी ऑनलाइन प्रशिक्षण ले सकते हैं। चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की भी सराहना की। कहा कि साल में तकरीबन तीन से चार स्टेट व नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इससे जूनियर खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म मिल रहा है।
विज्ञापन

ओलंपियाड में दो स्वर्ण पदक की उम्मीद
ग्रैंड मास्टर दीपसेन गुप्ता ने कहा कि इस समय इंडिया टीम टॉप थ्री में है। स्थिति में और सुधार का पूरा भरोसा है। चेन्नई में होने जा रहे ओलंपियाड में भारत की पांच सदस्यीय टीम हिस्सा ले रही है और कम से कम दो स्वर्ण पदक आने की उम्मीद है। ओलंपियाड में 189 देश भाग ले रहे हैं, इसमें यूएसए की टीम बेहतरीन है। भारत के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दीपसेन ने कहा कि फेडरेशन की तरफ से ओलंपियाड मशाल रिले की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से यह मशाल चंडीगढ़ पहुंची है और अब अमृतसर के लिए रवाना होगी। साथ ही बताया कि ओपन चेस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 30 जून को फ्रांस रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed